विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 7 दिनों में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, अचानक बाढ़-भूस्खलन की संभावना

Published: Wed, 16 Jul 2025 05:44 PM (IST)

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में 17 से 23 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अचानक ...और पढ़ें

21 से 23 जुलाई को भी बारिश के आसार हैं।फाइल फोटो।
21 से 23 जुलाई को भी बारिश के आसार हैं।फाइल फोटो।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए अगले आठ दिनों, 17 से 23 जुलाई तक अचानक बाढ़, भूस्खलन और संवेदनशील स्थानों पर पत्थर गिरने की संभावना जताई है।

इसी अलर्ट के साथ उन्होंने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को भी हिदायत दी है कि अगर जरूरत न हो तो वे इस दौरान किसी भी तरह की पहाड़ी यात्रा न करें। अगर इमरजेंसी की स्थिति पैदा होती है तो भी ट्रैफिक कंट्रोल रूप में मौसम व हालात की जानकारी लेने के बाद ही सड़कों पर उतरें।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के कुछ पहाड़ी स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे बाढ़ या फिर भूस्खलन का खतरा पैदा हो सकता है।

इसके अलावा 21 से 23 जुलाई को सामान्यतः बादल छाए रहने और कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में तेज़ बारिश भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार को जारी अपने परामर्श में लोगों को आगाह किया कि 17 और 21-23 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है, जिससे अचानक बाढ़, भूस्खलन और कुछ संवेदनशील स्थानों पर पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।