Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2024: कितने दिनों में पूरी होती है अमरनाथ यात्रा? कितना आता है खर्च; जानिए सबकुछ

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 03:30 PM (IST)

    Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ यात्रा में कितना समय और कितने खर्च आएंगे इसकी सटीक जानकारी आपको यहां मिल रही है। आप दो से तीन दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन ...और पढ़ें

    Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा में कितना समय लगता है औऱ कितना खर्च आता है।
    Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा में कितना समय लगता है औऱ कितना खर्च आता है।

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। भारी संख्या में श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे हैं। पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगने लगी है। अब तक श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना हो गया है। दो दिन में 28 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह पवित्र यात्रा 52 दिनों तक चलेगी।

    क्या आपको पता है इस पवित्र यात्रा को पूरा करने में कितना समय (Amarnath Yatra Duration) लगता है और इसमें कितने खर्चे आते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि इस यात्रा में बहुत खर्चे आते हैं और बहुत समय लगता है। सही जानकारी के अभाव में बहुत सारे लोग यात्रा प्लान नहीं कर पाते हैं। अगर आप अमरनाथ जी की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।

    कहीं भी हों, पहले जम्मू आ जाइए

    पवित्र गुफा के दर्शन के लिए दो रास्ते से जा सकते हैं। एक रास्ता पहलगाम से तो दूसरा रास्ता बालटाल से होते हुए जाता है। आप कहीं भी हों सीधा जम्मू आ जाइए, अगर फ्लाइट से आना चाहते हैं तो श्रीनगर आ जाइए। इसके बाद अनंतनाग जिले के पहलगाम या गांदरबल जिले के बालटाल आ जाइए।

    पहलगाम से तीन दिन, बालटाल से एक दिन

    पहलगाम के रास्ते आप जाते हैं तो आपको तीन दिन का समय लगेगा। इसके बाद आप पवित्र गुफा के दर्शन कर सकते हैं। बालटाल के रास्ते आप एक दिन में पवित्र गुफा के दर्शन कर सकते हैं। बालटाल से पवित्र गुफा की दूरी 14 किमी है। यह खड़ी चढ़ाई है। केवल बहुत फिट लोग ही जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    15-20 हजार आएगा खर्चा

    दिल्ली की श्रद्धालु दीप्ति मिश्रा ने बताया कि अगर आप ट्रेन से होते हुए जम्मू पहुंचते हैं। इसके बाद बालटाल के रास्ते पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए पैदल जाते हैं तो आपको 15-20 हजार तक का खर्चा आएगा। पहलगाम के रास्ते जाते हैं तो इसका खर्चा (Amarnath Yatra Expenses) थोड़ा बढ़ जाएगा। क्योंकि यह तीन दिनों का रास्ता है। यह काफी सुगम है और यह रास्ता काफी खूबसूरत है। पहलगाम अपनी सुदंरता के लिए जाना जाता है।

    यह भी पढ़ें- न हौसला डगमगाया न ही आस्था हिली...टायर के सहारे पूरी की अमरनाथ यात्रा, किए पवित्र गुफा के दर्शन, दोनों पैर से हैं दिव्यांग

    हेलीकॉप्टर के लिए करने होंगे अधिक खर्च

    अगर आप हेलीकॉप्टर के माध्यम से जाते हैं तो पहलगाम से पंजतरणी तक एक तरफ का किराया 4900 रुपये और दो तरफ का किराया 9800 रुपये होगा। इसी तरह नीलग्राथ से लेकर पंजतरणी तक का एक तरफ का किराया 3250 रुपये और दोनों तरफ का 6500 रुपये रखा गया है।

    यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, पवित्र गुफा तक कैसे पहुंचते हैं श्रद्धालु; कहां और कितनी रात गुजारनी पड़ती है? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप