विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाह! धरती का स्वर्ग कश्मीर... बर्फबारी में सफेद चादर से ढकी वादियां, जन्नत का एहसास कराती हैं ये दिलकश तस्वीरें

Published: Tue, 12 Nov 2024 05:26 PM (GMT+05:30)

Snowfall Photos कश्मीर घाटी में सोमवार से हो रही बर्फबारी से घाटी और पहाड़ सफेद चादर में ढक गए हैं। ...और पढ़ें

Jammu Kashmir Snowfall Photos: बर्फबारी से गुलजार हुआ जम्मू-कश्मीर, देखें तस्वीरें
Jammu Kashmir Snowfall Photos: बर्फबारी से गुलजार हुआ जम्मू-कश्मीर, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी का क्रम जारी है। यही कारण है कि सड़कों पर हो रही इस बर्फबारी से यातायात भी बाधित हुआ है।

ऊपरी इलाकों में कई महत्वपूर्ण मार्गों को बंद कर दिया गया है। सोमवार से रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद चादर से ढकी नजर आ रही हैं। पर्यटक भी इस बर्फबारी में झूमते नजर आ रहे हैं।

फोटो: पहाड़ों और पेड़ों पर बर्फ और वातावरण में बिखरी धुंध कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं (कश्मीर टूरिज्म)

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी सोमवार से शुरू हुई। रात के दौरान कई स्थानों पर बर्फबारी जारी रही। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग और सोनमर्ग पर्यटक रिसॉर्ट के ऊपरी इलाकों से बर्फबारी की खबरें मिली हैं।

वहीं, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों के कुछ हिस्सों में भी बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और घाटी के ऊंचे इलाकों में अन्य महत्वपूर्ण मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो गए।

उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन (BRO) सहित अधिकारियों ने आज सुबह बर्फ हटाने के लिए अपने लोगों और मशीनों को काम पर लगाया।

फोटो कैप्शन: पेड़ों के बीच बने कुछ झोपड़ीनुमा घरों की छतों पर बिखरी बर्फ और आसपास का माहौल व पेड़ बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए है  (जम्मू-कश्मीर टूरिज्म)

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि कश्मीर घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड और बांदीपोरा को सीमावर्ती गुरेज सेक्टर से जोड़ने वाला सिंथन टॉप बर्फ जमा होने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

फोटो: बर्फ की सफेद चादर से ढका कश्मीर घाटी का एक मनमोहक दृश्य (जम्मू-कश्मीर टूरिज्म)

हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने 13 नवंबर तक मौसम के सामान्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने बताया कि 14-15 नवंबर से कश्मीर के कई स्थानों और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि 16 नवंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/हल्की बर्फबारी की संभावना है। उसने बताया कि 17-23 नवंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में आसमान से बरसी चांदी! गुलमर्ग-साधना टॉप में ताजा बर्फबारी, घाटी ने ओढ़ी सफेद चादर; देखें Photo Gallery

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।