विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: प्रशासन का अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान, श्रीनगर में कराई 71 कनाल जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Fri, 06 Oct 2023 10:05 AM (IST)

Jammu Kashmir News जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। श्रीनगर में करोड़ों रुपये मूल्य की 71 कनाल सरकारी और काहचरा ...और पढ़ें

प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान (फाइल फोटो)
प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस की मदद से जूनीमार में आठ कनाल सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए।
  2. रावलपोरा में पांच कनाल जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अपने अभियान को फिर से शुरू करते हुए जिला श्रीनगर में वीरवार को करोड़ों रुपये मूल्य की 71 कनाल सरकारी और काहचराई जमीन को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान जिला श्रीनगर की सभी सात तहसीलों ईदगाह, उत्तरी श्रीनगर, पंथाचौक, खनयार, दक्षिण श्रीनगर, केंद्रीय शाल्टेंग और छन्नपोरा में चलाया गया है।

अवैध कब्जों को हटाया

उत्तरी श्रीनगर के तहसीलदार कैसर महमूद के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस के एक संयुक्त कार्यदल ने बटपोरा, शालीमार और सैयदपोरा में सरकारी व काहचराई की 14 कनाल पांच मरला जमीन से अवैध कब्जों को हटाया।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: प्रदेश के मुख्‍य सचिव का दावा, बोले- '2.5 लाख लोगों को चोर दरवाजे और सिफारिश से मिली नौकरियां'

आठ कनाल सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए

खनयार तहसील में तहसीलदार आलिया तबुस्सम के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग के दल ने ब्रेन में 35 कनाल नौ मरला जमीन, पंथाचौक तहसील में तहसीलदार राकिब अहमद के नेतृत्व में संबंधित दल ने लासजन और जावूरा मे पांच कनाल पांच मरला, ईदगाह तहसीलदार इश्फाक अहमद खान के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने पुलिस की मदद से जूनीमार में आठ कनाल सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए हैं।

यह भी पढ़ें: Jammu: थमने का नाम नहीं ले रहा Dengue, लगातार सामने आ रहे मामले; देखें कितना पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

दक्षिण श्रीनगर के शिवपोरा में 27 मरला, सेंट्रल शाल्टेंग तहसील के अंतर्गत गुंड हस्सी बट और खुशीपोरा में दो कनाल नौ मरला, छन्नपोरा तहसील के रावलपोरा में पांच कनाल जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई है।