विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K Election 2024: बीजेपी ने जारी की नई लिस्ट, 15 उम्मीदवारों को मिला टिकट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Published: Mon, 26 Aug 2024 12:51 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट ...और पढ़ें

J&K Election 2024: बीजेपी ने जारी की नई लिस्ट, 15 उम्मीदवारों को मिला टिकट।
J&K Election 2024: बीजेपी ने जारी की नई लिस्ट, 15 उम्मीदवारों को मिला टिकट।

HighLights

  1. बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट।
  2. 15 उम्मीदवारों को दिया टिकट।
  3. बीजेपी ने पहले 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नई लिस्ट जारी कर दी है। इस बार बीजेपी ने सिर्फ 15 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इससे पहले जारी लिस्ट में बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। लेकिन थोड़ी देर बाद ही बीजेपी ने लिस्ट वापस ले ली। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस बर तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 25 सिंतबर और एक अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।

इन उम्मीदवारों को यहां से मिला टिकट

  1. पाम्पोर- सैयद शौकत गयूर अंद्राबी
  2. राजपोरा- अर्शीद भट्ट
  3. शोपियां- जावेद अहमद कादरी
  4. अनंतनाग- रफीक वानी
  5. अनंतनाग- सैयद वजाहत
  6. श्रीगुफवाड़ा- सोफी यूसुफ
  7. शानगुस अनन्तनाग पूर्व- वीर सराफ
  8. इन्दरवल- तारिक कीन
  9. किश्तवाड़- शगुन परिहार
  10. पाडेर-नागसेनी- सुनील शर्मा
  11. भदरवाह- दलीप सिंह परिहार
  12. डोडा- गजय सिंह राणा
  13. डोजा पश्चिम- शक्ति राज परिहार
  14. रामबाण- राकेश ठाकुर
  15. बनिहाल- सलीम भट्ट

अर्शिद भट्ट को राजपोरा, जावेद अहमद कादरी को शोपियां, मो. रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम, सैयद वजाहत अनंतनाग, सुश्री शगुन परिहार किश्तवाड़ और गजय सिंह राणा को डोडा से टिकट दिया है। लिस्ट में बीजेपी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- J&K Election 2024: कासिम चौधरी समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल, रविन्द्र रैना ने पार्टी मुख्यालय में किया स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।