कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, बिजबेहाड़ा-श्रीनगर और बडगाम में ताबड़तोड़ छापामारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस विंग कश्मीर ने बिजबेहाड़ा में दो स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई वर्ष ...और पढ़ें
-1793936677602_m.webp)
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस विंग ने बिजबेहाड़ा में ली तलाशी। फाइल फोटो
HighLights
पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस विंग ने की तलाशी।
दक्षिण कश्मीर के बिजबेहाड़ा में दो स्थानों पर कार्रवाई।
वर्ष 2023 के आतंकी मामले की जांच से संबंधित।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर के युवाओं को इंटरनेट मीडिया के जरिए कथित तौर पर आतंकी संगठनों में शामिल करने की कोशिशों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) विंग ने जांच तेज कर दी है।
इसी सिलसिले में शुक्रवार को घाटी के विभिन्न जिलों में छह स्थानों पर छापामारी की गई। जांच एजेंसी संदिग्ध आतंकी भर्ती नेटवर्क से जुड़े लोगों और उनकी गतिविधियों के बारे में सुराग जुटा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, सीआईके की टीमों ने बडगाम, श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा और मट्टन के अलावा पुलवामा जिले के एक गांव में संदिग्धों के आवासों की तलाशी ली। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस और राजस्व अधिकारियों के समन्वय से की गई। तलाशी के दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस स्टेशन सीआईके श्रीनगर में वर्ष 2023 में दर्ज एफआईआर के तहत चल रही जांच का हिस्सा है। मामला कथित तौर पर ऐसे आतंकी भर्ती मॉड्यूल से जुड़ा है, जो इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करने और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों में भर्ती करने की कोशिश कर रहा था।
अधिकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी को इनपुट मिले थे कि पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग लश्कर-ए-तैयबा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के हैंडलरों के कथित सहयोग से कश्मीरी युवाओं को निशाना बना रहे थे। इंटरनेट मीडिया के जरिए उन्हें बहलाने-फुसलाने के साथ देश की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ भड़काने की कोशिश की जा रही थी।
इस मामले में इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल और कथित आतंकी भर्ती नेटवर्क की भूमिका अहम है। छह स्थानों पर हुई तलाशी इसी नेटवर्क से जुड़े लोगों और गतिविधियों की जांच को आगे बढ़ाने की दिशा में की गई कार्रवाई है।