विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा? अमित शाह से मिले CM उमर अब्दुल्ला, बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Updated: Mon, 10 Feb 2025 05:47 PM (IST)

Omar Abdullah in delhi जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्ज ...और पढ़ें

सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात। फोटो- गृहमंत्रालय कार्यालय
सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात। फोटो- गृहमंत्रालय कार्यालय

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज (10 फरवरी) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा, सुरक्षा और घाटी की स्थिति को लेकर हमने विस्तार से चर्चा की। साथ ही हमारा बजट सत्र 3 मार्च से शुरू हो रहा है। शासन और तमाम चीजों को लेकर हमने गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा की।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह मुलाकात काफी सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर स्टेडहुड को लेकर सार्थक चर्चा हुई। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सीएम उमर अब्दुल्ला कार्यभार संभाल रहे हैं।

सत्ता संभालने के बाद उमर अब्दुल्ला की तीसरी बैठक

जम्मू कश्मीर में सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की गृहमंत्री अमित शाह के साथ यह तीसरी बैठक है। इस बैठक में उन्होंने जोर दिया है कि कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने में उनकी सरकार का दखल भी होना चाहिए।

गृहमंत्री से बैठक के दौरान उमर अब्दुल्ला ने जारी माह के पहले सप्ताह में कठुअा में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने व उत्तरी कश्मीर के सोपोर में नाके पर न रुकने पर एक ट्रक चालक को गोली मारने से उपजे हालात के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए इन मामलों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जम्मू कश्मीर सरकार भी अपने स्तर पर जांच करवाएगी।

गृहमंत्री से कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि हालात को सामान्य बनाने के लिए लोगों को अलग थलग करने का जोखिम नही उठाया जा सकता है। उमर ने कहा है कि शून्य के माहौल में जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य नही हो सकते हैं। लोगों को विश्वास में लिया जाना जरूरी है।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे को बहाल करने के साथ सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर गृहमंत्री से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि मैने जोर दिया है कि कठुआ में आत्महत्या व सोपोर में नाके पर फायरिंग में व्यक्ति की मौत के मामले में समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से जांच करवाई जाए।

उन्होंने बताया कि गृहमंत्री से बैठक के दौरान जम्मू कश्मीर में तीन मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। उमर ने बताया कि गृहमंत्री से उनकी बैठक अच्छे माहौल में हुई। इस दौरान गृहमंत्री ने विश्वास दिलाया है कि उठाए गए मुद्दों पर केंद्र सरकार की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इल्तिजा मुफ्ती के दो PSO निलंबित, इस वजह से लिया गया फैसला; महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला सरकार पर बोला हमला