Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Weather: चिलेकलां दिखा रहा कमाल, गुलमर्ग से भी ठंडा रहा श्रीनगर, तापमान पहुंचा माइनस 7.3 डिग्री

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 08:34 AM (IST)

    कश्मीर घाटी में सर्दियों का सबसे कठिन दौर माने जाने वाले चिल्लई कलां ने दस्तक दे दी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ...और पढ़ें

    जम्मू कश्मीर में काफी बर्फबारी, आनंद लेने पहुंच रहे पर्यटक।
    जम्मू कश्मीर में काफी बर्फबारी, आनंद लेने पहुंच रहे पर्यटक।

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में सर्दियों का सब से कठिन दौर कहलाने वाले चिलेकलां के गत शनिवार को शुरू हुए दौर के बीच समूची घाटी लगातार खून जमा देने वाली ठंड की चपेट में है और लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को भी समूची घाटी में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे।

    तमाम स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना रहा। आंशिक तौर पर डल झील समेत जमे रहने वाले जलस्रोतों के बीच श्रीनगर समुद्रतल से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग से भी ज्यादा ठंडा रहा।

    यहां आज न्यूनतम तापमान -7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पहलगाम न्यूनतम तापमान -8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ घाटी का सब से ठंडा क्षेत्र बना रहा। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने तथा शीत लहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है।

    पूरी घाटी में शीतलहर का कहर

    गौरतलब है कि बीते काफी समय से तापमान के जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के चलते शीत लहर की चपेट में रहने वाली घाटी में गत शनिवार 21 दिसंबर को शुरू हुए सर्दियों के सबसे कठिन दौर कहलाने वाले 40 दिवसीय चिलेकलां के शुरू होते ही शीत लहर ने समूची घाटी में शीतलहर का शिकंजा और ज्यादा कस लिया है।

    चिलेकलां ने अपनी पारी के पहले दिन ही अपना कमाल दिखा घाटी के पारे को जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे धकेल दिया था। जिसके चलते खून जमाने वाली ठंड ने लोगों को त्राहि-त्राहि करा दिया था।

    चिलेकलां फिलहाल अपने कड़े तेवरों के साथ पूरी शिद्दत से अपना कमाल दिखा रहा है और बुधवार को भी इसके कड़े तेवरों के चलते लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल रहे। आज भी तमाम स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना रहने से डल झील समेत तमाम जलस्रोत व पानी के नल आंशिक तौर पर जमे रहे।

    खबरें और भी

    पहलगाम रहा सबसे ठंडा

    श्रीनगर न्यूनतम तापमान -7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलर्मग से भी ज्यादा ठंडा रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर पहलगाम न्यूनतम तापमान -8.4 डिग्री सेलसियस के साथ घाटी का सब से ठंडा क्षेत्र रहा।

    काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान -6.6, कुपवाड़ा में -6.4 तथा कुकरनाग में न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज श्रीनगर समेत अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क था अलबत्ता आसमान पर हलके बादल छाए रहे। इधर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज आमतौर पर शुष्क बने रहने अलबत्ता इस बीच भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है।

    मौसम का मिजाज शुष्क

    सनद रहे कि घाटी में सर्दियों का सब से कठिन दौर कहलाने वाला 40 दिवसीय चिलेकलां का दौर जारी है। 21 दिसंबर से शुरू हुए इस चिलेकलां के बीच अभी तक तो मौसम के मिजाज शुष्क ही बने हुए हैं अलबत्ता इस बीच तापमान में आई और अधिक गिरावट के चलते समूची घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

    ज्ञात हो कि पश्चमी विक्षोभ के हलके प्रभाव के चलते घाटी के कुछ ऊपरी इलाकों में हलकी बर्फबारी की भविष्यवाणी को छोड़ मौसम विभाग ने वर्ष के अंत तक घाटी के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन न आने की संभावना जताई है।