Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Weather: रविवार से और बढ़ सकती है ठंड, उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हो सकती है हल्की बर्फबारी

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 08:19 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 22 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। धूप ...और पढ़ें

    भीषण ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर, लोगों के लिए मुसीबत।
    भीषण ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर, लोगों के लिए मुसीबत।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। रात के गिरते तापमान के बीच दिन में खिली धूप ठंड के प्रकोप को कम कर रही है, लेकिन राहत का यह सिलसिला जल्द समाप्त होने वाला है। जल्द दिन में धूप दिखनी कम हो जाएगाी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है। 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 19-20 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

    21-22 को बादल छाए रहेंगे। 22 दिसंबर की सुबह उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। धूप कम रहने से ठंड का प्रकोप शुरू हो जाएगा।

    न्यूनतम तापमान पहले ही सामान्य से कम चल रहा है, वहीं 22 के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं 23 से 26 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। 27-28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। 27 शाम से उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रह है।

    देर शाम से ही लोग घरों में सिमट जाते हैं

    श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पहलगाम में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 19.3 जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    कटड़ा का अधिकतम तापमान 17.8, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का न्यूनतम तापमान 2.3, बनिहाल में -1.9 और भद्रवाह में -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते रात के समय बाजारों पर आवाजाही कम ही रहती है।

    खबरें और भी

    देर शाम से ही लोग घरों में सिमट जाते हैं। खासकर दो पहिया वाहन की सवारी करने वाले सूर्य ढलते ही कम होने लगते हैं। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बुधवार को दिन भर बादलों और सूर्यदेव की लुकाछिपी के बीच लोगों को ठंड से बचने के लिए बाजारों में अलावा का सहारा लेते देखा गया।

    ठंड की वजह से तारकोल डालने के कार्यों पर लगी रोक

    लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे विकास कार्यों की एडीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में समीक्षा की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीसी अनिल कुमार ठाकुर ने की। बैठक में लोक निर्माण विभाग के एक्सइएन भरत गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में सड़कों पर तारकोल बिछाई जा रही है। हालांकि, ठंड की वजह से तारकोल सही तरह से नहीं बिछ पा रही है, जिस कारण तारकोल डालने का काम बंद कर दिया गया है।