Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धरती के स्वर्ग ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, कश्मीर में खूबसूरत हुआ नजारा; बर्फबारी से अनंतनाग-किश्तवाड़ रोड बंद

    By AgencyEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 11:18 AM (IST)

    Snowfall in Kashmir धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर बर्फ की चादर में लिपटा हुआ है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई तो वहीं मैदानी इलाकों ...और पढ़ें

    धरती के स्वर्ग ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
    धरती के स्वर्ग ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

    HighLights

    1. उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई।
    2. बर्फबारी से अनंतनाग-किश्तवाड़ रोड बंद
    3. एक सप्ताह तक घाटी में खुश्क रहेगा मौसम

    पीटीआई, श्रीनगर। Snowfall in Kashmir: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर बर्फ की चादर में लिपटा हुआ है। कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    वहीं, आज कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई तो वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोग सर्दी से कपकपा गए। आज सुबह तड़के उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग (Snowfall in Gulmarg) और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई।

    बर्फबारी से बंद हुआ अनंतनाग-सिंथन-किश्तवाड़ रोड NH 244

    वहीं, मौसम विभाग ने दिन में और बर्फबारी का अनुमान जताया है। बर्फबारी होने से यातायात पर भी असर पड़ा है। सिंथन टॉप पर रात भर हुई बर्फबारी के कारण अनंतनाग-सिंथन-किश्तवाड़ रोड NH244 (Anantnag-Kishtwar road closed) पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। रोड पर यातायात को प्रतिबंधित कर दिया गया है। आज हुई ताजा बर्फबारी से गुलमर्ग पूरी तरह सफेद हो गया।

    एक सप्ताह तक घाटी में खुश्क रहेगा मौसम

    घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर शहर सहित घाटी के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

    बारिश के कारण घाटी में तीन सप्ताह का सूखा समाप्त हो गया है। हालांकि ये बारिश बीमारी भी साथ लेकर आई है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में खांसी और सर्दी बढ़ गई है। वहीं, शुक्रवार से एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- सुहाना हुआ घाटी का मौसम, कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश-ओलावृष्टि; भूस्खलन से NH बंद

    गुलमर्ग में हिमांक बिंदू से नीचे गया तापमान

    घाटी में कई स्थानों पर रात का तापमान काफी बढ़ गया और गुलमर्ग एकमात्र मौसम केंद्र है जहां बुधवार रात पारा हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया।

    जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में पारा शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें-  Jammu-kashmir Weather: ठंड ने दिखाए तेवर...कश्मीर में बर्फबारी जारी, जम्मू में भी बढ़ी सर्दी; दो दिन तक बारिश के आसार

    खबरें और भी