विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में बारिश की वापसी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; जानें मौसम का ताजा अपडेट

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:00 AM (IST)

Jammu-Kashmir weather Update: जम्मू-कश्मीर में 24 अक्टूबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में 24 अक्टूबर को बारिश-बर्फबारी के आसार (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में 24 अक्टूबर को बारिश-बर्फबारी के आसार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 24 अक्टूबर को घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना।

  2. 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, हल्की धूप रहेगी।

  3. किसानों को कृषि कार्य जारी रखने की सलाह दी गई।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिन से मौसम के मिजाज शुष्क रहे और श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर हलकी धूप छाई रही। इस बीच मौसम विभाग के फिर से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 23 अक्टूबर तक घाटी में मौसम के काफी हद तक शुष्क रहने की उम्मीद है।

24 अक्टूबर को कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

23-24 अक्टूबर की रात और सुबह आंधी-तूफान के आसार

अधिकारी ने बताया कि 23 अक्टूबर की देर रात से लेकर 24 अक्टूबर की दोपहर तक कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद, 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मौसम फिर से शुष्क रहने की उम्मीद है।

किसानों के लिए सलाह

विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे इस पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए अपनी फसल की कटाई और अन्य कृषि कार्य जारी रखें।

श्रीनगर में 5.1 डिग्री तक गिरा पारा

इस बीच, मंगलवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।