यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu: कुरान पढ़ाने की आड़ में मौलवी ने किया बच्ची का यौन उत्पीड़न, उत्तराखंड से कनेक्शन; अब पुलिस हिरासत में
पुलिस ने एक बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोपित मौलवी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित उधम नगर उत्तराखंड का रहने वाला है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिय ...और पढ़ें

श्रीनगर,राज्य ब्यूरो। पुलिस ने एक बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोपित मौलवी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित उधम नगर उत्तराखंड का रहने वाला है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने इस बताया कि सदर पुलिस थाना में एक स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी जो अभी किशोरावस्था में भी नहीं पहुंची है, का कुरान पढ़ाने और मजहबी तालीम देने के लिए एक मौलवी की सेवाएं ली जा रही हैं।
मौलवी का नाम हजाफ रहमान है और वह मूलत: उधमनगर उत्तराखंड का रहने वाला है। शिकायकर्ता ने बताया कि मौलवी ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लिया। पीडि़त बच्ची से बातचीत की और उससे उसकी आपबीती सुनी।

उसके बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए मौलवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए उसके ठिकाने पर दबिश दी गई। मौलवी बीते कुछ समय से श्रीनगर में गुलबर्ग कालौनी में रह रहा था। वह एक स्थानीय मदरसे में पढ़ाता है। मौलवी ने पूछताछ में अपना अपराया कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ संबधित कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।