Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Weather Update: अभी और सहनी होगी भीषण गर्मी का मार, चलेगी लू, जानिए कब छाएंगे बादल

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 09:33 AM (IST)

    Jammu Weather Update जम्मू कश्मीर में गर्मी से लोग बेहाल हैं। भीषण लू से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी और गर्मी की मार सहनी पड़ेगी। ...और पढ़ें

    Jammu Weather Update: गर्मी से लोग बेहाल, जानिए कब मिलेगी राहत।
    Jammu Weather Update: गर्मी से लोग बेहाल, जानिए कब मिलेगी राहत।

    HighLights

    1. कश्मीर भी तप रहा है।
    2. पर्यटकों के सुकून में खलल डाल रही गर्मी।
    3. पूरे प्रदेश में कठुआ का वातावरण सबसे अधिक गर्म है।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। भीषण तपिश से पूरे जम्मू-कश्मीर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। जम्मू ही नहीं, कश्मीर भी तप रहा है। भीषण गर्मी पर्यटकों के सुकून में खलल डाल रही है। पूरे प्रदेश में कठुआ का वातावरण सबसे अधिक गर्म है। यहां रविवार का दिन 47.6 डिग्री सेल्सियस पर तपता रहा।

    जम्मू में 43.7 डिग्री की गर्मी रही तो श्रीनगर का पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। जम्मू में रात का तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल, गर्मी में कोई राहत की उम्मीद नहीं है। जम्मू में रविवार को दिन भर लू के थपेड़ों ने बेहाल किया।

    कब सक्रिय होगा मानसून

    मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार अगले दो दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। 19 से 21 जून तक बादल छाएंगे। कई स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। 20 जून को प्री-मानसून की वर्षा होने की संभावना है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह अनुसार जून महीने के अंतिम सप्ताह में मानसून जम्मू में सक्रिय होने की संभावना है।

    लगातार बढ़ती जा रही गर्मी की मार

    अमूमन जम्मू में 20 जून के आसपास स्थानीय वर्षा शुरू हो जाती है। 26 जून मानसून जम्मू पहुंचने का सामान्य समय है। जुलाई के पहले सप्ताह से मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाता है। अब लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। भीषण गर्मी की मार दिन व दिन बढ़ रही है। हर किसी को वर्षा का इंतजार है। गर्मी कम होने की कोई संभावना नहीं है। अघोषित बिजली कटौती के बीच लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए जलस्रोतों, रणबीर नहर का रुख किया।

    खबरें और भी

    इतना रहा अधिकतम तापमान

    जम्मू में 43.7 डिग्री की गर्मी तो श्रीनगर का पारा 32.2 पर पहुंचा

    कठुआ का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।