विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी बने J&K हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, LG सक्सेना ने दिलाई शपथ; कई नेता रहे मौजूद

By Naveen NawazEdited By: Dallu Slathia
Published: Wed, 09 Sep 2026 12:10 PM (IST)

LG विनय कुमार सक्सेना ने जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप ...और पढ़ें

LG सक्सेना ने जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को शपथ दिलाई। (फोटो- साहिल मीर-जागरण)

LG सक्सेना ने जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को शपथ दिलाई। (फोटो- साहिल मीर-जागरण)

HighLights

  1. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली।

  2. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शपथ दिलाई।

  3. शपथ ग्रहण समारोह SKUAST कश्मीर में संपन्न हुआ।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई।

एलजी सक्सेना को मनोज सिन्हा के अवकाश पर रहने के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST) कश्मीर के शालीमार ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में जस्टिस भाटी को शपथ दिलाई।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के गायन से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट को पढ़कर सुनाया।

उपराज्यपाल ने जस्टिस भाटी को पद की शपथ दिलाई

नियुक्ति वारंट पढ़े जाने के बाद उपराज्यपाल ने जस्टिस भाटी को पद की शपथ दिलाई। दोनों ने शपथ संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उपराज्यपाल ने जस्टिस भाटी को नियुक्ति वारंट सौंपा। समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर, कैबिनेट मंत्री, हाई कोर्ट के न्यायाधीश, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात तथा प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।