Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में मौसम की पहला स्नोफॉल, बर्फ की सफेद चादर से ढके गुलमर्ग के पाहड़

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 08:54 PM (IST)

    कश्मीर घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिससे गुलमर्ग सोनमर्ग और गुरेज घाटी जैसे ऊँचे इलाके बर्फ से ढक गए। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों में ...और पढ़ें

    गुलमर्ग के पहाड़ों पर शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई (फोटो: जागरण)
    गुलमर्ग के पहाड़ों पर शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई (फोटो: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। कश्मीर के पहाड़ों पर शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई तथा मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों में मैदानी इलाकों में व्यापक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है।

    इसके प्रभाव में 4 अक्टूबर की शाम से 7 अक्टूबर तक एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। गुलमर्ग में बर्फबारी होने के बाद सोनमर्ग, गुरेज घाटी और अन्य ऊँचे इलाकों में मौसम की पहली भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

    5, 6 और 7 अक्टूबर के दौरान जम्मू और कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बर्फबारी होने के बाद जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म बढ़ने की संभावना है।