Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बर्फबारी ने बढ़ाई कश्मीर की खूबसूरती; गुलमर्ग-सोनमर्ग में लगा पर्यटकों का मेला, अधिकांश होटलों में बुकिंग फुल

    By Raziya Noor Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Thu, 29 Jan 2026 03:34 PM (IST)

    हालिया बर्फबारी ने कश्मीर घाटी के पर्यटन को संजीवनी दी है। गुलमर्ग और सोनमर्ग में होटल बुकिंग 100% और 70% तक पहुंच गई है। पर्यटक घाटी की सुंदरता और स् ...और पढ़ें

    गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के सीईओ तारिक हुसैन ने पुष्टि की कि बर्फबारी के बाद सभी होटल 100% भरे हुए हैं। फोटो: साहिल मीर

    गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के सीईओ तारिक हुसैन ने पुष्टि की कि बर्फबारी के बाद सभी होटल 100% भरे हुए हैं। फोटो: साहिल मीर

    HighLights

    1. बर्फबारी से कश्मीर पर्यटन को मिली संजीवनी।

    2. गुलमर्ग में होटल 100% सोनमर्ग में 70% भरे।

    3. हिमस्खलन चेतावनी के बावजूद पर्यटकों का उत्साह।

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। हालिया र्बफबारी घाटी के र्पयटन उद्योग के लिए एक संजीवनी साबित हो गई है। ताजा बर्फबारी के चलते क्षेत्र के प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों पर बुकिंग दर आसमान छू रही है।

    गुलमर्ग के होटल 100% तक भरे हुए हैं, जबकि सोनमर्ग में यह आंकड़ा 70% तक पहुंच गया है। हालांकि ताजा र्बफबारी के बाद हिमस्खलन के दृष्टिकोन से संवेदनशील कहलाए जाने वाले इलाकों में हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है,लेकिन इसके बावजूद भी र्पयटकों का जोश व उत्साह कम नही हो रहा है और वह लगातार घाटी का रुख कर रहे हैं।

    पर्यटक, घाटी की बर्फ जैसा कोई और स्थान नहीं' का दावा करते हुए इस जगह को बेजोड़ बता रहे हैं और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्थलों से भी बेहतर बता रहे हैं। गुजरात की स्कीयर खुशबू, जो नियमित रूप से यहां आती हैं, ने कहा कि उन्होंने कई जगहों पर स्कीइंग की है, लेकिन गुलमर्ग उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।

    Srinagar snowfall Kashmir

    ...यह सचमुच धरती पर स्वर्ग है

    उन्होंने कहा, यह सचमुच धरती पर स्वर्ग है। इसी तरह, पंजाब के निवासियों के एक समूह ने गुलमर्ग में छह दिवसीय स्कीइंग का रोमांच पूरा करने के बाद स्थानीय लोगों से बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने के लिए आने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा, 'गुलमर्ग का कोई मुकाबला नहीं है।'पहली बार स्कीइंग करने आई सानिया मिर्जा ने मुस्कुराते हुए कहा, यह एक अप्रत्याशित आनंद और खुशी रही। हमने स्कीइंग और गोंडोला की सवारी का खूब आनंद लिया। यहां के लोग अद्भुत हैं और मौसम का कोई सानी नहीं है।

    गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सीईओ तारिक हुसैन ने कहा कि उन्होंने रोमांच के शौकीनों को शीतकालीन रोमांच का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने पुष्टि की कि बर्फबारी के बाद सभी होटल 100% भरे हुए हैं।

    Srinagar snowfall tourist

    उन्होंने कहा, गुलमर्ग आइए और शीतकालीन साहसिक गतिविधियों का रोमांच महसूस कीजिए। गुलमर्ग हर उस पर्यटक का है जिसके लिए स्कीइंग और अन्य बर्फीली गतिविधियों के लिए यह पहली पसंद है।

    जीडीए सीईओ ने पर्यटकों को दी सलाह

    सुरक्षा पर जोर देते हुए, सीईओ ने आगंतुकों को अधिकारियों के साथ सहयोग सुनिश्चित करने और स्कीइंग के लिए केवल निर्धारित स्की ट्रैक का उपयोग करने की सलाह दी।

    इस बीच, सोनमर्ग में भी बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में इसी तरह की वृद्धि देखी गई, जहां होटल 70% से अधिक भरे हुए हैं। 1 से 27 जनवरी तक, इस गंतव्य पर 87,693 पर्यटक आए, जिनमें 77,200 घरेलू पर्यटक, 1,225 विदेशी और 9,268 स्थानीय पर्यटक शामिल थे।

    खबरें और भी

    Srinagarsnowfallkashmir

    हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों से बचने की चेतावनी

    बर्फ की चादर के बीच पर्यटकों का प्रवाह तेज हो गया, हालांकि, अनियोजित बिजली कटौती की समस्या सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात को एक मामूली हिमस्खलन हुआ, जिसका प्रभाव न्यूनतम रहा और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

    पुलिस ने जनता और पर्यटकों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों से सख्ती से बचने की चेतावनी दोहराई। बता देते हैं कि हालिया भारी र्बफबारी के बाद गुलमर्ग,सोनर्मग व अन्य ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशमका बनी हुई हैं और प्रशासन ने इन इलाकों की तरफ लोगों को न जाने की सलाह दे रखी हैं।