विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kulgam Encounter: लगातार चौथे दिन मुठभेड़ जारी, आतंकियों को मार गिराने के लिए ड्रोन से बरसाए बम; इलाका पूरी तरह सील

Published: Mon, 04 Aug 2025 09:48 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 04 Aug 2025 09:50 PM (GMT+05:30)

श्रीनगर के अक्खाल कुलगाम में छिपे आतंकियों को ढूंढ निकालने का सुरक्षाबलों का अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। आतंकियों ...और पढ़ें

Kulgam Encounter: आतंकियों को मार गिराने के लिए ड्रोन से बरसाए बम। फाइल फोटो
Kulgam Encounter: आतंकियों को मार गिराने के लिए ड्रोन से बरसाए बम। फाइल फोटो

HighLights

  1. कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी।
  2. सुरक्षाबलों ने ड्रोन से बरसाए बम।
  3. मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी घायल।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अक्खाल कुलगाम में छिपे आतंकियों को मार गिराने का अभियान सोमवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने आज ड्रोन से भी उनके संभावित ठिकाने पर बम गिराए।

सेना के रुद्र हेलीकाप्टर भी अभियान में शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही आतंकियों के बच निकलने की किसी भी संभावना को समाप्त करने के लिए मुठभेड़स्थल के चारों तरफ से नाकेबंदी करते हुए हुए जवान तलाशी लेते हुए अपना घेरा लगातार तंग करते जा रहे हैं।

मौजूदा वर्ष में यह अब तक की सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सबसे लंबी मुठभेड़ है। आतंकी ठिकाने पर ड्रोन से हमले का यह तीसरा अवसर है। इससे पहले सितंबर 2023 में गडूल अनंतनाग में आतंकियों के ठिकाने पर ड्रोन से बम बरसाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि यह मुठभेड़ शुक्रवार की शाम को उस समय शुरु हुई थी,जब सुरक्षाबलों ने अक्खाल कुलगाम के जंगल के ऊपरी हिस्से में जहां कुछ डेरे हैं,में आतंकियों के जमाहोने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था।

इस मुठभेड़ में अब तक एक सैन्याधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं। तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है,लेकिन सुरक्षाबल सिर्फ एक ही आतंकी का शव अपने कब्जे में ले पाए हैं। अन्य दो शवों के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें अन्य आतंकी अपने साथ ले जोन में कामयाब रहे हैं।

संबधित अधिकािरयों की मानें तो मारे गए आतंकियों के शव को कब्जे में लेने के प्रयास में ही एक सुरक्षाकर्मी आतंकियों की गाेली लगने से जख्मी हुआ है।

संबधित सूत्रों ने बताया कि जिस इलाके में यह मुठभेड़ हो रही है, वह अत्यंत दुर्गम है। इसके अलावा वहां कई प्राकृतिक गुफाएं और घना जंगल भी है। इसके अलावा यह इलाका आतंकियों द्वारा एक ट्रांजिट रूट की तरह भी इस्तेमाल किया जाता रहा है।

इसके अलावा इस क्षेत्र में रियासी और राजौरी की तरफ से आतंकियों के दो दलों ,जिनमें छह से सात आतंकी बताए जाते हैं,छिपे होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबल धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं ताकि किसी भी तरह से अपनी जनक्षति से बचा जा सके।

आतंकियों की सही स्थिति का पता लगाने क लिए अत्याधुनिक उपकरणों के अलावा हेलीकाप्टर और ड्रोन व खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन से आतंकियों के संभावित ठिकानों पर भी बम बरसाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चार जगहों पर पैरा कमांडो के दस्ते भी उतारे गए हैं।

अक्खाल अभियान से जुढ़े एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों को मार गिराने काअभियान जारी है। सुरक्षाबल पूरी सावधानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं,क्योंकि यह इलाका न सिर्फदुर्गम है बल्कि वहां कई जगह खानाबदोश गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के डेरे भी हैं ऐसे मे किसी भी तरह की जल्दबाजी नुक्सानदायक हो सकती है।

हमारा मकसद किसी भी तरह की नागरिक जनक्षित से बचते हुए आतंकियों को मार गिराना है। आतंकी आज नहीं तो कल मारे जाएंगे। उनकी चारों तरफ से नाकेबंदी करते हुए घेराबंदी का दायर भी घटाया जा रहा है,लेकिन स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियां आतंकियों को मदद कर रही हे। मौसम भी इस इलाके में उनकी मदद कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।