जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर; गोलीबारी जारी
भारतीय सेना ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश ...और पढ़ें

जम्मू में आतंकि सजिश नाकाम।
HighLights
कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
भारतीय सेना ने आतंकियों के दल को रोका
केरन सेक्टर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी
नवीन नवाज, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है।
बता दें कि घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है। केरन सेक्टर में सीमा पार से चुपके से दाखिल होने की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक दल को जवानों ने समय रहते भांप लिया और मुंहतोड़ जवाब दिया।
सीमा पर सेना का कड़ा पहरा जारी है और पूरे इलाके को सील कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी
अभी तक खबर है कि इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। पुलिस की ओर से आतंकियों को रोकने का ये बड़ा प्रयास है।
शनिवार की सुबह शुरू हुई मुठभेड़
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घुसपैठ की कोशिश थी या नहीं।
अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में LoC के पास सतर्क जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद, शनिवार तड़के जवानों ने आतंकवादियों को ललकारा और उन्हें रोक लिया।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।