यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Video: आजादी के जश्न में डूबी कश्मीर घाटी, शोपियां में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली; हजारों लोग शामिल हुए
जम्मू-कश्मीर की फिजाएं बदल चुकी हैं। पूरी घाटी आजादी के जश्न में डूबी है। जगह-जगह तिरंगा रैलियों का आयोजन हो रहा है। क्या बच्चे क्या महिलाएं और क्या ब ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर, जागरण डिजिटल डेस्क। Independence Day 2023 इस साल देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूरे देश में धूम है। हर राज्य में तिरंगा रैलियां निकाली जा रही है। इस तरह जम्मू-कश्मीर भी आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। जम्मू-कश्मीर की फिजाओं में अब आजादी के जश्न का रंग घुल चुका है। सोमवार को शोपियां में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। हजारों की संख्या में लोगों ने इस तिरंगा रैली में हिस्सा लिया।
#WATCH | Massive Tiranga Rally held in Jammu and Kashmir's Shopian ahead of Independence Day. pic.twitter.com/ICGb3qdzKL
— ANI (@ANI) August 14, 2023
शोपियां में आयोजित हुई इस तिरंगा यात्रा का वीडियो भी सामने आया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे बच्चे-बूढ़े सभी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। पूरी कश्मीर घाटी 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज रही है। आम नागरिकों के साथ-साथ सेना भी तिरंगा रैलियों का आयोजन करवा रही है। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर भी प्रतिबंध नहीं लगा है।

सुंदरबनी में निकाली गई तिरंगा रैली
सुंदरबनी में भी जगह-जगह तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। सुंदरबनी में सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में निकाली गई तिरंगा रैली में युवाओं ने शांति और सौहार्द का संदेश दिया। शहर से निकली तिरंगा रैली में देशभक्ति व भारत माता के जयकारों से आसमान गुंजायमान हो गया।

सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा हमारा तिरंगा विश्व विजेता तिरंगा है। जो वर्तमान में पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। देश के असंख्य वीरों ने देश की आजादी को लेकर हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इसीलिए आज हम आजादी का जश्न मना पा रहे हैं।
खबरें और भी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि श्रीनगर और कश्मीर में अन्य जगहों पर सुचारू स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा ग्रिड स्थापित किया गया है। आयोजन स्थल की ड्रोन से निगरानी की जाएगी और विशेष उपकरणों के माध्यम से हवाई रेकी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी स्वतंत्रता दिवस समारोहों के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।