Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    J&K में विधानसभा चुनाव न कराने पर NPP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर किया हंगामा

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 04:56 PM (IST)

    Assembly Election in Jammu and Kashmir नेशनल पैंथर्स पार्टी ने भाजपा और भारत चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन करने के पीछे का कार ...और पढ़ें

    NPP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर किया हंगामा
    NPP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर किया हंगामा

    पीटीआई, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आज नेशनल पैंथर्स पार्टी (National Panthers Party) ने भाजपा (BJP) और भारत चुनाव आयोग (Election Commission) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (NPP Protest Against BJP) किया। ये प्रदर्शन करने के पीछे का कारण है जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव न कराना। एनपीपी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में देरी कराने को लेकर राज्य चुनाव आयोग के मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

    भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या

    पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने कहा कि बीते पांच सालों में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या की है और यही कारण है जो बम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के सामने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि पांच सालों में सिर्फ भाजपा के इशारों पर चुनाव आयोग किसी न किसी कारण से चुनाव में देरी कर रहा है।

    भाजपा की नीतियां गलत- NPP

    सिंह ने कहा कि भाजपा जानती है कि उनकी नीतियों गलत है। इस कारण चुनाव में जीतना उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए अपना शासन जारी रखने के लिए वह रणनीति का उपयोग कर रही है।

    Also Read: लद्दाख के उपराज्यपाल से मिले नेशनल कैडेट कोर के महानिदेशक, NCC के विस्‍तार पर हुई चर्चा; पढ़ें पूरा अपडेट

    भाजपा के ईशारों पर नाच रही ईसीआई

    सिंह का कहना है कि भाजपा को छोड़कर सभी अन्य दलों ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के लिए हामी भरी है। सिंह ने कहा कि चुनावों की घोषणा करने के बजाय, ईसीआई ने भी भाजपा के इशारों पर काम किया। ये बेहद शर्मनाक है। सिंह ने कहा कि समय पर चुनाव न कराकर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को देश से अलग-थलग कर दिया गया है, क्योंकि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं के सुचारू कामकाज में बाधा डाल रही है।

    खबरें और भी

    Also Read: Srinagar: बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला कुकर्मी बाप चढ़ा पुलिस के हत्‍थे, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी