यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Srinagar: इजराइल-फलस्तीन युद्ध पर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता, कहा- 'निर्दोष लोग ही होते पीड़ित'
इजराइल फलस्तीन युद्ध (Israel Palestine war) पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दु्ल्ला (Omar Abdullah) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा ...और पढ़ें

पीटीआई, श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों पक्षों में स्थिति सामान्य हो जाएगी क्योकि दोनों पक्षों इजराइल और फलस्तीन में संघर्ष होने से सबसे ज्यादा पीड़ित निर्दोष लोग हुए हैं।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जहां हिंसा होती वहां निर्दोष लोग ही होते पीड़ित
इजरायल-फलस्तीन संघर्ष मामले पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जहां भी हिंसा होती है, चाहे वह जम्मू-कश्मीर में हो या कहीं और, सबसे अधिक पीड़ित निर्दोष लोग होते हैं। हम आशा और प्रार्थना करते हैं कि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य के करीब लाया जाए।
ये भी पढ़ें: AIBEA ने 4 दिसंबर से 20 जनवरी तक का कैलेंडर किया जारी,ये दो दिन देश के सभी बैंकों के कर्मचारी करेंगे हड़ताल
.jpg)
महबूबा मुफ्ती ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर जताई चिंता
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जाहिर की, लेकिन पश्चिमी देशों पर इस बात के लिए हमला बोला कि वे स्थिति के प्रति तभी जागते हैं, जब तेल अवीव को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
पश्चिमी दुनिया तब जागी जब हमास ने इजरायल पर किया हमला: मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज पश्चिमी दुनिया तभी जागी है जब हमास ने इजरायल पर हमला किया है। इजरायल दशकों से फलस्तीन में अत्याचार कर रहा है। बूढ़े, जवान, महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं लेकिन दुनिया इस पर चुप है।