यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत, PoK में धर्मस्थल शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा; विरोध करने पर स्थानीयों को किया प्रताड़ित
पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। पाकिस्तानी सेना ने गुलाम कश्मीर में स्थित पौराणिक धर्मस्थल शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा ( Sharda P ...और पढ़ें

HighLights
- पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत
- PoK में धर्मस्थल शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा
- विरोध करने पर स्थानीयों को किया प्रताड़ित
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। पाकिस्तानी सेना ने गुलाम कश्मीर में स्थित पौराणिक धर्मस्थल शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा ( Sharda Peeth land occupied) कर लिया है।
विरोध करने पर लोगों को किया प्रताड़ित
वहीं, पहले से ही पाकिस्तानी सेना ने जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिर की बाहरी दीवार को तोड़ कर वहां पर कॉफी शॉप बनाई हुई है तो वहीं अब उन्होंने शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।
.jpg)
वहां के स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी सेना की इस तानाशाही के खिलाफ विरोध भी किया और कब्जा हटाने पर भी जोर दिया, लेकिन वे नहीं माने और उन्होंने स्थानीय सीविल सोसाइटी के सदस्यों को प्रताड़ित किया।