विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Srinagar: 'अब बच्चों के हाथों में पत्थर नहीं, किताबें-कलम और लैपटॉप हैं', श्रीनगर में बोले पीएम मोदी

Published: Thu, 19 Sep 2024 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2024 12:50 PM (IST)

PM Modi in Srinagar जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज पीएम मोदी ने महारैली को संबोधित किया। उन्होंने आतंकवाद और परिवारवाद ...और पढ़ें

PM Modi Visit Srinagar: पीएम मोदी ने श्रीनगर में लोगों को संबोधित किया
PM Modi Visit Srinagar: पीएम मोदी ने श्रीनगर में लोगों को संबोधित किया

HighLights

  1. जम्मू कश्मीर को आतंक से आजाद करवाएंगे, हर साजिश करेंगे नाकाम: पीएम
  2. मोदी ने कहा कि तीन खानदानों को एक और पीढ़ी का भविष्य बर्बाद नहीं करने देंगे

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। PM Modi in Jammu Kashmir: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के एक दिन बाद यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में महारैली को संबोधित किया।

श्रीनगर में वीरवार को महारैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जवानों में जोश, बजुर्गों की आंखों में शांति का संदेश व माताओं में उत्साह ही नया कश्मीर है। जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की सबका उद्देश्य है। इसी पैगाम के साथ आपके बीच आया हूं।

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम आज कटड़ा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन परिसर पर करीब 3 बजे हेलीपेड पर उतरेंगे।

बच्चों के हाथ में पत्थर नहीं किताबें हैं: पीएम मोदी

आतंकवाद पर नकेल कसते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साथियों जम्मू-कश्मीर को टेरर से आजाद कराना जम्मू-कश्मीर के खिलाफ साजिश करने वाली हर ताकत को मिटाना और यहां के नौजवानों को यहीं पर रोजगार के मौके दिलाना यह मोदी का इरादा है मोदी का वादा है।

यह भी पढ़ें- J&K Election: तेज विकास से खुशहाली का संदेश देने आज कश्मीर में आ रहे पीएम मोदी, कटड़ा-श्रीनगर में करेंगे चुनावी सभाएं

परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारी एक और पीढ़ी को एक और नस्ल को तीन परिवारों के हाथों में तबाह नहीं होने दूंगा। इसलिए अमन की बहाली के लिए पूरी ईमानदारी से जुड़ा हूं। आज देखिए पूरे जम्मू कश्मीर में स्कूल कॉलेज आराम से चल रहे हैं बच्चों के हाथ में पत्थर नहीं है किताबें और लैपटॉप हैं।

नेकां-पीडीपी और कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्रीय पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर परिवारों के शिकंजे में रहने वाला नहीं है। जिन नौजवानों को इन्होंने आगे नहीं बढ़ने दिया वहीं नौजवान इनके खिलाफ मैदान में उतर आए हैं।

बहुत से युवा ऐसे हैं जिन्हें कॉलेज तक पहुंचने में देश के बाकी बच्चों से ज्यादा साल लगे। यह इसलिए नहीं हुआ कि जम्मू-कश्मीर के नौजवान फेल होते रहे बल्कि इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस, नेशनल-कांफ्रेंस और पीडीपी के तीन परिवार फेल हुए थे। उन्होंने अपनी सियासी दुकान चलाने के लिए नफरत का सामान बेचा।

आपको लूटना ये अपना हक समझते हैं: पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं जम्मू-कश्मीर आया था तो कहा था जम्मू-कश्मीर की बर्बादी के लिए तीन परिवार जिम्मेदार रहे हैं और तब से दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ये लोग बौखलाए हुए हैं। इन्हें लगता है कि जैसे-तैसे कुर्सी पर पैर जमाना और फिर आप सबको लूटना इनका पैदाइशी हक है। जम्मू कश्मीर की अवाम को उनके जायज हक से महरूम रखना ही इनका एजेंडा रहा है।

चुनाव में बंपर वोटिंग को लेकर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, साथियों जम्मू-कश्मीर में इस समय जम्हूरियत का त्यौहार चल रहा है कल ही यहां सात जिलों में प्ले-डोर की वोटिंग हुई है।

पहली बार दहशतगर्दी के साइन के बिना यह मतदान हुआ है हम सभी के लिए यह बहुत खुशी की बात है गर्व की बात है लोग वोटिंग के लिए अपने घरों के बाहर निकले युवा हो महिलाएं हो बुजुर्ग हूं। सभी ने खुले मन से वोटिंग की है।

किश्तवाड़ में 80% से ज्यादा वोटिंग में 71% से ज्यादा आराम बने 70% से ज्यादा वोटिंग कल गांव में 62% से ज्यादा वोटिंग अनेक सीटों पर पिछली बार की वोटिंग के रिकॉर्ड टूट गए यह नया इतिहास बना है। आज दुनिया देख रही है कि कैसे कश्मीर के लोग भारत के लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर की अवाम को मुबारकबाद देता हूं।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में लोकतंत्र का नया अध्याय: आतंक का गढ़ रहे इलाकों में दनादन वोटिंग, Photos में देखें मतदाताओं का उत्साह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।