Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर बना पंजाब का नवांशहर, जीरो डिग्री तक लुढ़का पारा; छह जिलो में 2° से नीचे तापमान

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 08:53 AM (IST)

    पंजाब में लोहड़ी पर रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ी, जिसमें नवांशहर शून्य डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। यह सामान्य से सात डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नवांशहर में पारा शून्य डिग्री, पंजाब में सबसे ठंडा।

    2. बुधवार के लिए अति शीतलहर का रेड अलर्ट जारी।

    3. 19 जनवरी तक राज्य में घनी धुंध की संभावना।

    जागरण टीम, लुधियाना। पंजाब में लोहड़ी पर रिकार्ड ठंड पड़ी। नवांशहर राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया, जोकि सामान्य से सात डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी अति शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है।

    कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य व एक डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान सात से आठ डिग्री रहने का अनुमान है। 19 जनवरी तक राज्य में घनी धुंध पड़ने की संभावना है।

    शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
    नवांशहर 0.0 11.4
    बठिंडा 1.6 13.4
    फरीदकोट 2.0 13.0
    गुरदासपुर 2.5 13.0
    होशियारपुर 2.6 10.7
    लुधियाना 2.6 13.4
    रूपनगर 2.4 15.0
    पटियाला 3.0 13.6
    अमृतसर 4.1 8.1