विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kupwara Encounter: सुरक्षाबलों को आतंकी घुसपैठ के मिले थे इनपुट, अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने की थी योजना

Published: Mon, 15 Jul 2024 06:45 PM (IST)

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकियों के घुसपैठ के नापाक मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। ...और पढ़ें

सुरक्षाबलों को आतंकी घुसपैठ के मिले थे इनपुट (फाइल फोटो)।
सुरक्षाबलों को आतंकी घुसपैठ के मिले थे इनपुट (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. कुपवाड़ा में सेना ने एलओसी में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम
  2. तीन आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर
  3. आतंकियों से भारी मात्रा में बरामद हुआ हथियार

जागरण संवाददाता, कुपवाड़ा। केरन सेक्टर में एलओसी में घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इसमें सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं, सेना ने घुसपैठ कर रहे आतंकियों के पास से हथियार और अन्य सामग्री को बरामद किया है।

अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की कोशिश

केरन सेक्टर के 268 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एनआर कुलकर्णी ने कहा कि हमारे पास खुफिया जानकारी थी कि आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। सामान्य रूप से सामान्य स्थिति और विशेष रूप से अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के उद्देश्य से आंतरिक इलाकों में तोड़फोड़ और विध्वंसकारी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

12 जुलाई को सुरक्षा एजेंसी को मिली थी इनपुट

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को हमारी खुफिया एजेंसियों द्वारा विशिष्ट इनपुट दिए गए थे और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा विदेशी आतंकवादियों के मिश्रित समूह के बारे में इसकी पुष्टि की गई थी जो घने जंगल और नालों के किनारे घनी झाड़ियों का लाभ उठाकर केरन सेक्टर से घुसपैठ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Bhagwati Devi Temple: अनंतनाग के इस मंदिर को आतंकियों ने लगा दी थी आग, अब 34 साल बाद खुले कपाट; जानिए पूरा इतिहास

13-14 जुलाई को चलाया संयुक्त तलाशी अभियान

इसके बाद सुरक्षाबलों ने 13-14 जुलाई की रात से घुसपैठ के संभावित मार्गों पर कई बार संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया और आतंकियों की घुसपैठ पर लगातार नजर बनाए रहे। आतंकी अत्याधुनिक और भारी हथियारों से लैस थे, उन्हें अच्छी तरह प्रशिक्षित किया गया था।

ये भी पढ़ें: Jammu News: 25 जुलाई से शुरू होगी 43 दिवसीय मचैल माता यात्रा, तीर्थयात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।