विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिया नेता इमरान रजा अंसारी ने अमित शाह से की मुलाकात, अनुच्छेद 370 और आतंकवाद पर खास चर्चा; सियासत गरम

Published: Mon, 04 Aug 2025 11:40 PM (IST)

श्रीनगर से मिली खबर के अनुसार जम्मू-कश्मीर के शिया नेता इमरान रजा अंसारी ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ...और पढ़ें

शिया नेता इमरान अंसारी ने अमित शाह से की मुलाकात। फोटो एक्स
शिया नेता इमरान अंसारी ने अमित शाह से की मुलाकात। फोटो एक्स

HighLights

  1. इमरान रजा अंसारी ने अमित शाह से की मुलाकात।
  2. जम्मू-कश्मीर की जमीनी हकीकत पर हुई चर्चा।
  3. पुनर्वास प्रयासों और मुहर्रम सहयोग की सराहना।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के प्रभावशाली शिया नेता और पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी ने साेमवार को नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अंसारी जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के महासचिव और जम्मू-कश्मीर शिया एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वह शिया समुदाय के एक बड़े वर्ग धर्मगुरु भी हैं।

इमरान रजा अंसारी की केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मुलाकात को लेकर घाटी में राजनीतिक हलकों में बड़ी दिलचस्पी ली जा रही है, क्योंकि यह मुलाकात अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की छठी वर्षगांठ से एक दिन पहले हुई है।

इमरान रजा अंसारी ने अपने एक्स हैंडल पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि आज दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर की जमीनी हकीकत पर एक गंभीर और गहन बातचीत की।

उन्होंने आगे लिखा है कि हमने आतंकवाद से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की, जिस पर तत्काल और निरंतर ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंन आगे अपने पोस्ट में लिखा है कि मैंने मुहर्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए गए सहयोग की भी सराहना की और कुछ प्रतिबंधित जुलूसों का मुद्दा उठाया, और आग्रह किया कि अगले साल से उनकी शांतिपूर्ण बहाली सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाए।

गत अक्टूबर में जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में पट्टन निर्वाचन क्षेत्र में नेशनल कान्फ्रेंस के उम्मीदवार जावेद रियाज़ बेदार से हारने वाले अंसारी ने कहा, हमें उम्मीद है कि इस बातचीत से जमीनी स्तर पर लोगों को ठोस परिणाम मिलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।