Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Srinagar News: अटल डुल्लू जम्मू कश्मीर के बने मुख्य सचिव, इस दिन संभालेंगे पद; 2026 तक रहेगा कार्यकाल

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 12:00 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर के मौजूदा मुख्यसचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसी माह अटल डुल्लू (Atal Dulloo) की प्रतिनियु ...और पढ़ें

    अटल डुल्लु जम्मू कश्मीर के बने मुख्य सचिव
    अटल डुल्लु जम्मू कश्मीर के बने मुख्य सचिव

    HighLights

    1. अटल डुल्लू जम्मू कश्मीर के बने मुख्य सचिव
    2. उनका सेवाकाल नवंबर 2026 तक
    3. नेशनल कान्फ्रेंस की तरफ से जम्मू कश्मीर की विधानपरिष्द में सदस्य

    जागरण संवाददाता,श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के मौजूदा मुख्यसचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता 30 नवंबर को सेवानिवृत्त (रिटायर) हो जाएंगे।

    उनका सेवाकाल नवंबर 2026 तक

    केंद्र सरकार ने इसी माह अटल डुल्लु की प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर उन्हे वापस एजीएमयूटी कैडर में भेजा था। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उनका सेवाकाल नवंबर 2026 तक है।

    यह भी पढ़ें: Jhiri Mela 2023: हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा-बुआ के दरबार में टेका माथा, इस दिन एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ संख्या आने की उम्मीद

    अटल डुल्लू कश्मीरी हिंदू

    अटल डुल्लू जम्मू कश्मीर के ही निवासी हैं और कश्मीरी हिंदू हैं। बीते 20 वर्ष के दौरान वह यह जिम्मेदारी संभालने वाले दूसरे कश्मीरी हिंदू हैं। इससे पूर्व विजय बकाया अगस्त 2005 से मई 2006 तक जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव रह चुके हैं।

    नेशनल कान्फ्रेंस की तरफ से जम्मू कश्मीर की विधानपरिष्द में सदस्य

    सरकारी सेवा से निवृत्त होने बाद विजय बकाया राजनीति में चले गए और नेशनल कान्फ्रेंस की तरफ से जम्मू कश्मीर की विधानपरिष्द में सदस्य भी रहे। करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने नेशनल कान्फ्रेंस छोड़ दी और जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का हिस्सा बन गए।

    यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कई क्षेत्रों में अगले दो दिन वर्षा व हिमपात के आसार, इस दिन से मौसम में आएगा सुधार