Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में पहाड़ों पर आज हल्की वर्षा व हिमपात के आसार, पर्यटन स्थल पहलगाम रहा सबसे ठंडा स्थान

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 08:18 AM (IST)

    हल्के बादल छाने से कश्मीर के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर आ गया। सिर्फ पहलगाम और कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान ही शून्य से नीचे र ...और पढ़ें

    कश्मीर में पहाड़ों पर आज हल्की वर्षा व हिमपात के आसार। फाइल फोटो
    कश्मीर में पहाड़ों पर आज हल्की वर्षा व हिमपात के आसार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कश्मीर में पहाड़ों पर आज हल्की वर्षा व हिमपात के आसार
    2. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
    3. मौसम विभाग ने कहा-अगले दो दिन भी जम्मू में ऐसा ही रहेगा मौसम

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। हल्के बादल छाने से कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर आ गया। सिर्फ पहलगाम और कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान ही शून्य से नीचे रहा। श्रीनगर में भी रात का पारा चढ़ा है और शनिवार की रात को यह शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    22 नवंबर को श्रीनगर के लोगों ने माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मौजूदा सर्दियों की सबसे सर्द रात गुजारी थी। शुक्रवार-शनिवार की रात को यह माइनस एक डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। अब शनिवार-रविवार की रात को यह तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौजूद सर्दियों में श्रीनगर में श्रीनगर का न्यूनतम तापमान दो बार जमाव बिंदु से नीचे गया है।

    ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

    वहीं, जम्मू में रविवार को दिन भर छितराये बादल रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 30 नवंबर तक उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानों पर हिमपात भी हो सकता है। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसार्ट में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें: Kathua News: अब जल्द मोटर पैरा ग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे पूरथू आने वाले पर्यटक, ट्रायल रहा सफल

    पर्यटन स्थल पहलगाम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान

    जम्मू का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में सोमवार को भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का पर्यटन स्थल पहलगाम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग ने कहा-अगले दो दिन भी जम्मू में ऐसा ही रहेगा मौसम

    एक रात पहले यह माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, कुपवाड़ा शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जम्मू में सुबह से ही बादल छाने लगे थे। दोपहर को हल्की धूप निकली, लेकिन बादल कम नहीं हुए।

    मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी जम्मू में ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में कश्मीर की तरह जम्मू में भी सर्दी रंग दिखाने वाली है।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: राजौरी और पुंछ में आतंकियों को कोई मौका नहीं देना चाहते सुरक्षाबल, कई इलाकों में तेज से चल रहा तलाशी अभियान