Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Srinagar News: महबूबा मुफ्ती को रास नहीं आ रहा भारत, इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने पर जताया एतराज

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 06:27 PM (GMT+05:30)

    पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को देश का नाम इंडिया के बजाय भारत किया जाना रास नहीं आया है। वह इसका विरोध कर ...और पढ़ें

    इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने पर महबूबा मुफ्ती ने जताया एतराज, फाइल फोटो
    इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने पर महबूबा मुफ्ती ने जताया एतराज, फाइल फोटो

    HighLights

    1. महबूबा मुफ्ती ने देश का नाम इंडिया के बजाय भारत किए जाने पर जताया एतराज।
    2. मुफ्ती ने कहा- भाजपा की घृणा एक नए निचले स्तर पर पहुंच गई है।
    3. मुफ्ती ने कहा- भारत के कई नाम है, जिनमें हिंदुस्तान और इंडिया भी है।

    श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Ex CM Mehbooba Mufti) को देश का नाम इंडिया के बजाय भारत (INDIA as BHARAT) किया जाना रास नहीं आया है। वह इसका विरोध कर रही हैं। महबूबा मुफ्ती ने इंटरनेट मीडिया के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि भारत की विविधता में एकता के मूलभूत सिद्धांत के प्रति भाजपा की घृणा एक नए निचले स्तर पर पहुंच गई है।

    भाजपा पर साधा निशाना 

    भारत के कई नाम है, जिनमें हिंदुस्तान और इंडिया भी है। अब इन सभी को समाप्त कर केवल भारत करना, भाजपा की अपनी क्षुद्रता और असहिष्णुता को दर्शाता है। भारत की आजादी के बाद के इतिहास में पहली बार, प्रचंड बहुमत वाली कोई पार्टी पूरे देश को अपनी जागीर समझ रही है।

    यह भी पढ़ें- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथा यात्रा के सफल संचालन की सराहाना की; कहा-प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा