Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir News: श्रीनगर पुलिस प्रमुख राकेश बलवाल मणिपुर कैडर वापस भेजे गए, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 02:51 PM (IST)

    भारत सरकार ने आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल को समय से पहले 28 सितंबर को ही मणिपुर कैडर में वापस भेजने का आदेश दिया है। भारत सरकार के उप सचिव के एक आदेश क ...और पढ़ें

    श्रीनगर पुलिस प्रमुख राकेश बलवाल मणिपुर कैडर वापस भेजे गए
    श्रीनगर पुलिस प्रमुख राकेश बलवाल मणिपुर कैडर वापस भेजे गए

    श्रीनगर, जागरण संवाददाता। भारत सरकार ने आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल को समय से पहले 28 सितंबर को ही मणिपुर कैडर में वापस भेजने का आदेश दिया है। भारत सरकार के उप सचिव के एक आदेश के अनुसार बलवाल, आईपीएस (एमए-2012) को एजीएमयूटी से मणिपुर कैडर में वापस भेज दिया गया है।

    गृह मंत्रालय ने पारित किया प्रस्ताव

    बता दें कि आदेश की प्रति गृह मंत्रालय के प्रस्ताव के बाद पारित की गई है। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव के लगभग एक महीने बाद कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। राकेश बलवाल वर्तमान में एसएसपी श्रीनगर के पद पर तैनात हैं और अब उन्हें मणिपुर में तैनात किया जाएगा। राकेश बलवाल मौजूदा समय में एसएसपी श्रीनगर के पद पर तैनात थे।

    ये भी पढ़ें:- सेना व वायुसेना के अधिकारियों ने लद्दाख में आर्मी कमांडर के साथ की चर्चा, ऑपरेशनल तैयारियों का किया निरीक्षण