विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srinagar: एसआईए ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के कई इलाकों छापेमारी की

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Wed, 08 Nov 2023 09:29 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में केंद्र शासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारिय ...और पढ़ें

एसआईए ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के कई इलाकों छापेमारी की। फाइल फोटो
एसआईए ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के कई इलाकों छापेमारी की। फाइल फोटो

पीटीआई, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में केंद्र शासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में श्रीनगर, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी बुधवार तड़के शुरू हुई और एसआईए के अधिकारियों ने डिजिटल उपकरणों सहित सबूत एकत्र किए हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।