Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Weather Today: कोहरे के बीच धूप निकली पर रही बेअसर, विमान के साथ ये ट्रेनें चल रही देरी से; जानें आज का मौसम

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 08:03 AM (IST)

    Jammu Kashmir Weather Update पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चपेट से जम्मू में भी रेल व हवाई यातायात नहीं उबर पा रहा है। श्रीनगर से उड़े विमान भी दो ...और पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather News: कोहरे के बीच धूप निकली पर दिखी बेअसर। फाइल फोटो
    Jammu Kashmir Weather News: कोहरे के बीच धूप निकली पर दिखी बेअसर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कश्मीर के सभी क्षेत्रों धूप निकली, किंतु बेअसर
    2. डल झील और अन्य जल निकायों की सतह पर बर्फ की पतली परत
    3. आज मौसम शुष्क रहने की संभावना
    4. पूजा एक्सप्रेस 15 घंटे से जम्मू आई

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर/जम्मू। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चपेट से जम्मू में भी रेल व हवाई यातायात उबर नहीं पा रहा है। सोमवार को नई दिल्ली से जम्मू आने वाले विमान तो देरी से पहुंचे ही, श्रीनगर से उड़े विमान भी दो से तीन घंटे की देरी से जम्मू पहुंचे। रेलगाड़ियां भी 13 घंटे की देरी से आईं। इससे यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

    कश्मीर के सभी क्षेत्रों धूप निकली, किंतु बेअसर 

    श्रीनगर समेत कश्मीर के सभी क्षेत्रों धूप निकली, किंतु यह बेअसर रही। आसमान साफ रहने के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे ही रहा। वहीं, जम्मू दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली, किंतु ठंड कम नहीं हुई। जम्मू समेत संभाग के मैदानी क्षेत्रों में सुबह देर तक कोहरा रहता है और शाम को भी ऐसा ही वातावरण बन जाता है।

    डल झील और अन्य जल निकायों की सतह पर  बर्फ की पतली परत

    ठंड के चलते सोमवार को डल झील और कश्मीर के अन्य जल निकायों की सतह पर बर्फ की पतली परत बन गई। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में पाइपों में पानी भी जम गया। श्रीनगर शहर में रविवार रात का तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो पिछली रात को माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस था।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: घाटी में कश्मीरी हिंदुओं के लिए दो सीटें सुरक्षित करने की मांग, सरकार से फॉर्मूले में बदलाव करने के लिए कहा

    उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसार्ट में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4.3 डिग्री रहा। अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर अनंतनाग जिले का पहलगाम माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान से ठिठुरता रहा।

    खबरें और भी

    आज मौसम शुष्क रहने की संभावना

    मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक प्रदेश के मौसम में कोई विशष परिवर्तन नहीं होगा। ये विमान देरी से जम्मू उतरे: सुबह 10:55 बजे लेह से जम्मू की उड़ान साढ़े तीन घंटे देरी से आई। दिल्ली से स्पाइसजेट का विमान दो घंटा 48 मिनट की देरी से दोपहर 1:23 बजे आया।

    इंदौर से इंडिगो एयरलाइंस का विमान दो घंटे 49 मिनट लेट हुआ। श्रीनगर से आने वाला स्पाइस जेट का विमान ढाई घंटे देरी के साथ दोपहर सवा दो बजे पहुंचा। श्रीनगर से विस्तारा की उड़ान एक घंटा 21 मिनट की देरी से 2:41 बजे और स्पाइसजेट का विमान दो घंटा 40 मिनट की देरी से आई। मुंबई से जम्मू की उड़ान 24 मिनट की देरी से आई।

    पूजा एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से जम्मू आई

    घने कोहरे में कई रेलगाड़ियां भी देरी से जम्मू पहुंचीं। पूजा एक्सप्रेस 15 घंटे, टाटा मूरी तीन घंटे, मालवा एक्सप्रेस तीन घंटे, झेलम एक्सप्रेस चार घंटे, मुंबई सुपर फास्ट तीन घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस दो घंटे, मद्रास एक्सप्रेस दो घंटे और शालीमार एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई। पूजा एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से रवाना हुई।

    यह भी पढ़ें: Jammu: खराब मौसम के कारण गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द, 9 जनवरी को कानून व्यवस्था की करते समीक्षा