Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    J&K Weather: दो दिन की धूप से थोड़ा चढ़ा पारा लेकिन शीत लहर जारी, बिना हिमपात के गुजर रहा चिल्ले कलां; जानिए आज का मौसम

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 10 Jan 2024 08:12 AM (IST)

    Jammu Kashmir Weather Update पूरा प्रदेश भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। जम्मू में दिन लगातार श्रीनगर से अधिक ठंडे गुजर रहे हैं। मंगलवार को भी सभी ...और पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather News: दो दिन की धूप से थोड़ा चढ़ा पारा लेकिन शीत लहर जारी। फाइल फोटो
    Jammu Kashmir Weather News: दो दिन की धूप से थोड़ा चढ़ा पारा लेकिन शीत लहर जारी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कई रेलगाड़ियां चल रही लेट।
    2. बिना हिमपात के गुजर रहा चिल्ले कलां।
    3. श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    जागरण संवाददाता, जम्मू/श्रीनगर। दो दिन से निकल रही हल्की धूप का असर हुआ है। तापमान में सुधार आया है। हालांकि अभी कंपकंपी से राहत नहीं मिली है। पूरा प्रदेश भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। जम्मू में दिन लगातार श्रीनगर से अधिक ठंडे गुजर रहे हैं। कोहरा से बिल्कुल भी छुटकारा नहीं मिल रहा है।

    कई रेलगाड़ियां चल रही लेट

    इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर लगातार पड़ रहा है। मंगलवार को भी सभी रेलगाड़ियां देरी से जम्मू पहुंचीं। इसमें पूजा एक्सप्रेस सबसे अधिक 11 घंटे लेट हुई। उड़ानों पर उतना असर नहीं हुआ, लेकिन यह भी प्रभावित रहीं।

    कश्मीर में धूप के चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत मिलने के बावजूद रात का पारा जमाव बिंदु से नीचे है। सोमवार को श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछली रात को यह माइनस 4.3 डिग्री था। जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसके पहले की रात में यह 4.3 के आंकड़े पर सिकुड़ रहा था।

    यह भी पढ़ें: '2008 के मुंबई हमले के बाद भारत को करनी चाहिए थी एयरस्ट्राइक', पूर्व राजनयिक ने कहा- PAK पर शुरू से होनी चाहिए थी कड़ी कार्रवाई

    प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। इधर, जम्मू में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस के साथ श्रीनगर से अधिक ठंडा रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    बिना हिमपात के गुजर रहा चिल्ले कलां

    वर्तमान में कश्मीर में सबसे अधिक ठंडे 40 दिनों का चिल्ले कलां का दौर चल रहा है। इस अवधि में भारी हिमपात होता है, किंतु इस बार यह अब तक फीका ही रहा है। कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है।

    खबरें और भी

    दिसंबर में ही बारिश में 79 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश नहीं हुई है। अधिकतर मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम बर्फबारी हुई है।

    ये रेलगाड़ियां भी देरी से पहुंचीं

    जम्मू टाटा मूरी एक घंटा, मालवा एक्सप्रेस आठ घंटे, झेलम एक्सप्रेस एक घंटा, मुंबई सुपर फास्ट तीन घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस एक घंटा, मद्रास एक्सप्रेस छह घंटे, शालीमार एक्सप्रेस पांच घंटे, हेमकुंड एक्सप्रेस एक घंटा, कामाख्या एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से जम्मू पहुंची।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने की उपराज्यपाल से मुलाकात, सुरक्षा हालात पर हुई चर्चा