Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir: आज से वर्षा-बर्फबारी के आसार हिमस्खलन की भी चेतावनी, 20 फरवरी को PM मोदी की रैली में ऐसा रहेगा मौसम

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 08:00 AM (IST)

    Jammu Kashmir Weather News जम्मू कश्मीर में आज से अगले चार दिन तक भारी वर्षा और बर्फबार की संभावना है। कश्मीर में शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। ऐसा अनुम ...और पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather: आज से वर्षा-बर्फबारी के आसार हिमस्खलन की भी चेतावनी। फाइल फोटो
    Jammu Kashmir Weather: आज से वर्षा-बर्फबारी के आसार हिमस्खलन की भी चेतावनी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. IMD ने 21 फरवरी तक वर्षा और बर्फबारी की जताई संभावना।
    2. 20 फरवरी को PM मोदी की रैली पर बादल मंडराने का खतरा।
    3. जम्मू में 19-20 को हल्की वर्षा की संभावना।
    4. दूरदराज क्षेत्र के पहाड़ी लोगों के लिए रैली में शामिल होना मुश्किल।

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में रविवार से अगले चार दिन तक भारी वर्षा व बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने कश्मीर में कई जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कश्मीर में शनिवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते श्रीनगर समेत अधिकांश क्षेत्रों में हल्की धूप के बीच आसमान बादलों से ढका रहा।

    IMD ने 21 फरवरी तक वर्षा और बर्फबारी की जताई संभावना

    मौसम के मिजाज शनिवार रात से तीखे होने की भविष्यवाणी के बीच गुलमर्ग -1.2 डिग्री के साथ कश्मीर का ठंडा क्षेत्र बना रहा। श्रीनगर मेंमौसम विभाग ने 21 फरवरी तक वर्षा व बर्फबारी की संभावना न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू शुन्य से ऊपर 3.0 डिग्री व पहलगाम में 0.7 डिग्री रिकार्ड किया।  जताई है।

    20 फरवरी को PM मोदी की रैली पर बादल मंडराने का खतरा

    मौसम विभाग ने बांडीपेारा, बाारमुला, कुपवाड़ा, गांदरबल व शोपियां जिलों के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की आशंका जताई है। प्रधानमंत्री की रैली में मौसम कहीं खलल न डाल दे। 20 फरवरी को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर बादल मंडराने लगे हैं।

    यह भी पढ़ें: Udhampur News: PM मोदी की 20 को ऊधमपुर में रैली... विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता होंगे शामिल

    जम्मू में 19-20 को हल्की वर्षा की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार से उत्तर, उत्तर पश्चिम, मध्य और दक्षिण कश्मीर में हल्की से बर्फबारी की संभावना है। 19-20 फरवरी को हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू में 19-20 को हल्की वर्षा की संभावना है।

    खबरें और भी

    दूरदराज क्षेत्र के पहाड़ी लोगों के लिए रैली में शामिल होना मुश्किल

    जम्मू संभाग के रामबन, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ में बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। दूरदराज क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए रैली में शामिल होना मुश्किल हो सकता है।

    अगर राजमार्ग प्रभावित हुआ तो रामबन, बनिहाल, पुंछ, राजौरी, बनी, बसोहली के लोगों के लिए रैली में शामिल होना कठिन हो सकता है। मोदी की लोकप्रियता को लेकर बने जोश को देखकर लगता है कि लोगों की भीड़ जमकर उमड़ेगी।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: युवाओं को आतंक के रास्ते पर धकेलने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, डीजी स्वैन ने दी है सख्त चेतावनी