Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir News: घाटी में बंदूक के साथ दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान

    By Agency Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 30 Jun 2024 05:59 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग पर्यटक रिसॉर्ट के ऊंचे इलाकों में दो संदिग्धों (Two Suspects In Jammu Kashmir) के देखे जाने के बाद सुरक्षाबल ...और पढ़ें

    बारामूला के गुलमर्ग में बंदूक के साथ दिखे दो संदिग्ध (सांकेतिक)
    बारामूला के गुलमर्ग में बंदूक के साथ दिखे दो संदिग्ध (सांकेतिक)

    HighLights

    1. बारामूला के गुलमर्ग में बंदूक के साथ दिखे दो संदिग्ध
    2. सुरक्षाबलों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान
    3. केबल कार सेवाएं रही बाधित

    पीटीआई, श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग पर्यटक रिसॉर्ट के ऊंचे इलाकों में संदिग्ध लोगों की आवाजाही के चलते क्षेत्र में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

    दो बंदूकधारी के देखे जाने के बाद चला तलाशी अभियान

    अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को गुलमर्ग के अफरवत इलाके में बंदूकों के साथ दो लोगों को देखे जाने की रिपोर्ट मिली। इसके बाद इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया।

    ये भी पढ़ें; Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने की साजिश, रियासी के शिव मंदिर में हुई तोड़-फोड़

    गोंडोला केबल कार सेवाएं रही बाधित

    एहतियाती उपाय के तौर पर अधिकारियों ने गोंडोला केबल कार के दूसरे चरण को बंद कर दिया है और पर्यटकों से उस क्षेत्र में न जाने को कहा है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक केबल कार सेवाएं बंद रही।

    ये भी पढ़ें: Reasi Terror Attack Case: राजौरी में NIA ने की छापेमारी, रियासी हमले से जुड़ा तार... मिल सकते कई सबूत!