विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anantnag Accident: अनियंत्रित होकर सैन्य वाहन खाई में गिरा, एक जवान बलिदान; नौ घायल

Published: Sun, 05 May 2024 12:23 AM (IST)

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग में एक सैन्य वाहन हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा शनिवार को ...और पढ़ें

अनियंत्रित होकर सैन्य वाहन खाई में गिरा, एक जवान बलिदान (फाइल फोटो)।
अनियंत्रित होकर सैन्य वाहन खाई में गिरा, एक जवान बलिदान (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग में शनिवार को एक सैन्य वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक सैन्यकर्मी बलिदान हो गया, जबकि नौ जवान घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

बलिदान व घायल जवान सेना की 19 आरआर बटालियन के हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा बटागुंड-वेरीनाग सड़क पर हुआ है। सैन्य वाहन एक तीखे मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी, पुलिस व सेना जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Firing in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के वाहन पर घात लगाकर हमला, एक जवान बलिदान, चार घायल

एक जवान बलिदान, नौ की हालत स्थिर

उन्होंने खाई में गिरे वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक घायल जवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि नौ अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बलिदानी और घायल जवान सेना की 19आरआर से संबधित हैं।

ये भी पढ़ें: Jammu Police: सांबा पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, दो कुख्यातों पर पीएसए लगाकर भेजा जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।