Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Srinagar Weather Today: कोहरे के बीच धूप का इंतजार, जम्मू में इस साल का सबसे ठंडा दिन, सड़क-रेल-हवाई यात्रा प्रभावित

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 07:57 AM (IST)

    Jammu Kashmir Weather Update कश्मीर को बर्फबारी और बारिश का इंतजार है। पूरे जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है किंतु कश्मीर यह सामान्य स ...और पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather News: कोहरे के बीच धूप का इंतजार। फाइल फोटो
    Jammu Kashmir Weather News: कोहरे के बीच धूप का इंतजार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई लगातार प्रभावित
    2. मौसम विभाग ने कहा वायुमंडल में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ निष्किय
    3. शीतलहर के बीच बढ़ती ठिठुरन में धूप निकलने का बेसब्री से इंतजार

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर/जम्मू। कश्मीर को बर्फबारी और बारिश का इंतजार है, किंतु न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे चल रहा है। इससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू संभाग भी इससे अछूता नहीं है। पूरे जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है, किंतु कश्मीर यह सामान्य से ऊपर है।

    कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई लगातार प्रभावित

    मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बीच शीत लहर और कोहरे ने जनजीवन को कंपा रखा है। कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई लगातार प्रभावित हो रहा है। जम्मू आने वाली एक दर्जन रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं। वहीं, घने कोहरे के चलते जम्मू में सुबह की तीन उड़ानें एक से आधे घंटे की देरी से जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचीं।

    मौसम विभाग ने कहा वायुमंडल में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ निष्किय

    दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई। मौसम विभाग के निदेशक डा. मुख्तार ने बताया कि कश्मीर के वायुमंडल में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ निष्किय पड़ा हुआ है। 22 जनवरी तक इसके सक्रिय होने के कोई आसार नहीं है। लिहाजा, तब तक मौसम के मिजाज शुष्क ही बने रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Gulmarg Snowfall: कम बर्फबारी होने से पर्यटकों में छाई मायूसी, पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- गुलमर्ग को इतना सूखा कभी नहीं देखा

    शीतलहर के बीच बढ़ती ठिठुरन में धूप निकलने का बेसब्री से इंतजार

    ऐसा ही मिजाज जम्मू संभाग में रहेगा। जम्मू में कोहरे और शीतलहर के बीच बढ़ती ठिठुरन में धूप निकलने का बेसब्री से इंतजार है। जम्मू में बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.1 अंक नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    पूरे दिन जम्मू शहर कोहरे की आगोश में रहा। वहीं, श्रीनगर का अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। जम्मू का न्यूनतम तापमान 4.8 तो श्रीनगर में यह माइनस पांच डिग्री रहा।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: गिरफ्तारी के बावजूद पहुंचे अयोध्या, गोलियों के बीच ऐसे बची जान; पढ़िए जम्मू-कश्मीर के कारसेवक की संघर्ष की कहानी