यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जम गया झरने का पानी, कई शहरों का तापमान माइनस से काफी नीचे; कश्मीर में पर्यटकों की चांदी, Photos में देखिए जन्नत के नजारे
कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। डल ...और पढ़ें

HighLights
- घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड।
- ठंड से लोग बुरी तरह प्रभावित।
- श्रीनगर का तापमान माइनस 6 डिग्री।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड इतनी है कि लोगों की हड्डियां गल रही हैं। भीषण ठंड के चलते लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं साथ ही बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कई शहरों का तापमान माइनस से काफी नीचे पहुंच गया है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री पर पहुंच गया है।
पूरे कश्मीर में रात का पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। पारा के नीचे गिरने से डल झील सहित जल निकायों का पानी जम गया है। आलम यह है कि पेय जल आपूर्ति की लाइनें भी जम गई हैं। लोगों को पीने के लिए पानी भी नहीं पहुंच रहा है।
.jpg)
पारा इतना नीचे चला गया है कि झरने का पानी भी जम गया। ऊपर से नीचे गिरने से पहले ही झरना जम गया।

कश्मीर के सभी क्षेत्रों में रात का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। डल झील समेत अन्य जल स्रोतों का पानी जमने लगा है।

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नारबल में गुरुवार को झरने का पानी जमीन पर गिरने से पहले ही जम गया। पूरा पहाड़ सफेद चादर से ढक गया है।

21-22 दिसंबर की रात को कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 27 दिसंबर की रात से 28 दिसंबर की सुबह तक कुछ ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी संभव है।

अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में यह तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 और कुपवाड़ा में माइनस 6.2, तथा कोकेरनाग में माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर में झरनें पूरी तरह से जम गए हैं। इन्हीं खूबसूरत नजारों का पर्यटक भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी देखने के लिए कश्मीर में जगह-जगह पर पर्यटकों का जमघट नजर आ रहा है।

घाटी सफेद चादर की आगोश में लिपट गई है। दूर से ही बहुत खूबसूरत लग रही है। भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं।