Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Srinagar Weather Today 28 दिसंबर तक मौसम साफ, बढ़ेगी ठंड; इस तारीख से कश्मीर में 40 दिनों का चिल्लेकलां शुरू

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 09:09 AM (IST)

    गुलमर्ग समेत कश्मीर के अधिकतर ऊपरी इलाकों में शनिवार की देर रात तक हिमपात के बाद रविवार को मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहने ...और पढ़ें

    28 दिसंबर तक मौसम साफ, बढ़ेगी ठंड। फाइल फोटो
    28 दिसंबर तक मौसम साफ, बढ़ेगी ठंड। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गुलमर्ग व पहलगाम में लगभग सभी होटल बुक, सोनमर्ग में भी बुकिंग
    2. ताजा हिमपात ने सोने पर सुहागे का काम किया, पयर्टन उद्योग खिला
    3. पिछले वर्ष भी बड़ी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा लगा था यहां पर

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। गुलमर्ग समेत कश्मीर के अधिकतर ऊपरी इलाकों में शनिवार की देर रात तक हिमपात के बाद रविवार को मौसम साफ हो गया। अलबत्ता, भीषण ठंड लगातार जारी है और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री सेलसियस के साथ जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

    28 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना

    मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार दोपहर को गुलमर्ग समेत घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई थी।

    बर्फबारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा था।गुलमर्ग में ढाई इंच बर्फ गिरी थी, जबकि सोनमर्ग समेत अन्य ऊपरी इलाके भी एक से तीन इंच बर्फ की चादर से ढक गए।

    यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Snowfall: गुलमर्ग में बर्फबारी में फंसे 61 पर्यटकों को सेना ने निकाला, महिलाएं और बच्चे भी थे शामिल

    जम्मू समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा

    श्रीनगर, जम्मू समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रविवार को मौसम साफ रहने के साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप रही। मौसम विभाग के निदेशक डा. मुख्तार अहमद ने कहा कि 28 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कोई आसार नहीं हैं।

    21 दिसंबर से कश्मीर में चिल्लेकलां शुरू

    लिहाजा, तब तक मौसम के मिजाज शुष्क शुष्क बने रहेंगे। अलबत्ता, तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। बता दें कि 21 दिसंबर से कश्मीर में सर्दियों का सबसे अधिक ठंडे 40 दिन का चिल्लेकलां शुरू हो रहा है। कश्मीर में हिमपात से रौनक आ गई है। भारी बर्फबारी के बीच चंदनबाड़ी में घूमते पर्यटक। सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: जम्मू में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जनता के बीच चला रही अभियान, कहा- मोदी सरकार में लिखी जा रही घाटी के विकास की नई गाथा

    खबरें और भी