Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तिहाड़ में किस गुनाह की सजा काट रहा इंजीनियर रशीद? लोकसभा चुनाव में बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला को दी थी शिकस्त

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 10 Sep 2024 06:27 PM (IST)

    Jammu Kashmir Election 2024 जम्मू-कश्मीर में चुनाव-प्रचार के लिए बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid interim bail) को जमानत मिल गई है ...और पढ़ें

    Engineer Rashid Bail: इंजीनियर रशीद बारामूला सीट से सांसद है
    Engineer Rashid Bail: इंजीनियर रशीद बारामूला सीट से सांसद है

    HighLights

    1. इंजीनियर रशीद को 2 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत
    2. उसे यह जमानत जम्मू-कश्मीर में प्रचार के लिए दी गई है
    3. रशीद कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट से सांसद है

    पीटीआई, श्रीनगर। Jammu Kashmir Election 2024: कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट से सांसद इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid interim bail) को अंतरिम जमानत मिल गई है। रशीद आतंकी फंडिग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसे दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 2 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत दी है।

    दिल्ली में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने रशीद को राहत दी। रशीद (Engineer Rashid bail) ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था। जज ने कहा कि मैं 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दे रहा हूं। 3 अक्टूबर को आत्मसमर्पण करना होगा। अदालत ने रशीद को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर राहत दी।

    रशीद को क्यों मिली जमानत

    इंजीनियर रशीद ने पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत के लिए विशेष आवेदन दिया था। उसने तर्क दिया कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकें इसके लिए उसे जमानत दी जाए। जिसके बाद अदालत ने उसे 2 अक्टूबर तक के लिए जमानत दी। हालांकि, 3 तारीख को उसे सरेंडर करना होगा।

    क्यों हुई थी रशीद को जेल

    तिहाड़ जेल में बंद रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद (Who is Engineer Rashid) को साल 2019 में एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज है और वह पिछले पांच साल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इंजीनियर राशिद को आज जमानत मिली तो बदल जाएगा कश्मीर का पूरा खेल! जानिए क्यों और कैसे; पढ़िए इनसाइड स्टोरी

    साल 2017 के आतंकी फंडिंग मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से रशीद 2019 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

    रशीद का नाम कश्मीरी व्यवसायी जहूर वटाली की जांच के दौरान सामने आया था, जिसे एनआईए ने कश्मीर घाटी में आतंकवादी समूहों और अलगाववादियों को कथित रूप से फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    एनआईए ने इस मामले में कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन सहित कई लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। मलिक को आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद 2022 में एक ट्रायल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

    उमर अब्दुल्ला को चुनाव में हराया 

    हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान इंजीनियर रशीद ने कश्मीर की बारामूला सीट से जेल में ही रहकर लोकसभा चुनाव लड़ा। उस दौरान उनके बेटे और समर्थकों ने बारामूला लोकसभा क्षेत्र में रशीद के लिए प्रचार किया था। रशीद ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को 2.05 लाख वोटों के अंतर से हराया था।

    पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन बारामूला लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले, इंजीनियर रशीद को पैरोल दी गई थी ताकि वह लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ले सकें। रशीद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में दो बार कुपवाड़ा जिले के लंगेट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

    यह भ पढ़ें- Afzal Guru: कौन था अफजल गुरु, उमर अब्दुल्ला ने ऐसा क्या कहा जिस पर मचा सियासी भूचाल