Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Baramulla Encounter: कौन थे पाकिस्तान के दोनों खूंखार आतंकी, जिन्हें सुरक्षाबलों ने किया ढेर; PM मोदी के दौरे को लेकर रची थी बड़ी साजिश

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 08:35 AM (IST)

    Baramulla Encounter जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों ने आतंकी के मंसूबे पर फिर से पानी फेर दिया है। कश्मीर के शांत वातावरण को खराब करने से पहले सुरक्षा ...और पढ़ें

    Baramulla Encounter: आतंकी उस्मान ढेर, आईआईडी बनाने में था माहिर।
    Baramulla Encounter: आतंकी उस्मान ढेर, आईआईडी बनाने में था माहिर।

    HighLights

    1. सोपोर मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी घायल आतंकी ठिकाना बना मकान भी क्षतिग्रस्त।
    2. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद व अन्य सामान बरामद।
    3. मुठभेड़ के दौरान डिग्री कालेज और एक अन्य शिक्षण संस्थान को कर दिया गया था बंद

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू में चार आतंकी हमलों के बाद सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांदीपोरा के बाद अब बारामुला में सुरक्षाबलों ने आंतकी को ढेर कर दिया है। बारामुला के सोपोर में सुरक्षाबल को जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे।

    दोनों पाकिस्तानी आतंकी बेहद खूंखार थे। आतंकी उस्मान आईआईडी बनाने में माहिर था। उमर उसका साथी था। सेना के जवानों ने दोनों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद समेत अन्य सामान भी मिला है। मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    आतंकी साजिश नाकाम

    बता दें कि पीएम मोदी के कश्मीर दौरे को लेकर आतंकी बड़ी साजिश रची थी। बड़े हमलों के फिराक में थे। लेकिन उससे पहले सुरक्षाबलों ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया। कश्मीर के शांत वातावरण में हिंसा फैलाने का आतंकी षड्यंत्र को पूरी तरह विफल कर दिया।

    जवानों ने ऐसे किया ढेर

    उस्मान इससे पहले भी सुरक्षाबलों के हाथों बच निकला था। सोपोर मुठभेड़ में बचकर भाग निकला था। लेकिन बारामूला में जवानों के हत्थे चढ़ गया। दोपहर करीब दो बजे जब जवान तलाशी लेते हुए आगे बढ़ रहे थे तो एक जगह छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी पोजीशन ली और जवाबी कार्रवाई की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Reasi Terror Attack: छह हजार में दी थी जगह , खिलाया था खाना और बताया रास्ता.... आतंकियों का गाइड गिरफ्तार

    पता लगते ही चलाया सर्च ऑपरेशन

    पुलिस को तड़के पता चला था कि स्वचालित हथियारों से लैस दो से तीन आतंकी रफियाबाद से सटे हादीपोरा में किसी शरणदाता के पास आए हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर हादीपोरा की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। हादीपोरा में आने-जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए।

    बता दें पीएम मोदी आज कश्मीर आ रहे हैं। डल झील के किनारे 6 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Amir Hamza: पाक सेना के Ex ब्रिगेडियर आमिर हमजा की गोली मारकर हत्या, पत्नी-बेटी घायल, भारत का दुश्मन हुआ ढेर