Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NC-कांग्रेस के साथ क्या गठबंधन करेगी PDP? महबूबा मुफ्ती बोलीं- हमारा एजेंडा अपनाएंगे तो हम पीछे-पीछे चलेंगे

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 04:38 PM (IST)

    Jammu Kashmir Election 2024 जम्मू-कश्मीर चुनाव की तारीख एलान के बाद पीडीप प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस और ...और पढ़ें

    Jammu Kashmir Election 2024: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बोलीं- कांग्रेस-एनसी का गठबंधन एजेंडे पर नहीं, सीट शेयरिंग पर है।
    Jammu Kashmir Election 2024: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बोलीं- कांग्रेस-एनसी का गठबंधन एजेंडे पर नहीं, सीट शेयरिंग पर है।

    HighLights

    1. 'एजेंडे पर नहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन'
    2. 'सीट शेयरिंग पर एनसी और कांग्रेस का गठबंधन'
    3. 'हमारा एजेंडा जम्मू-कश्मीर की समस्या को सुलझाना'

    एएनआई, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार (आज) को अपना घोषणा पत्र जारी किया है।

    पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन और सीट शेयरिंग बहुत दूर की बात है। अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस हमारा एजेंडा अपनाने के लिए तैयार हैं, तो हम कहेंगे कि उन्हें सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए, हम उनके पीछे चलेंगे।

    'BJP से एजेंडा के साथ किया था गठबंधन'

    महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मेरे लिए कश्मीर की समस्या को सुलझाना किसी भी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमने पहले भी गठबंधन किया था, लेकिन हमारा एक एजेंडा था। जब हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया तो हमारा एक एजेंडा था जिस पर वे सहमत थे।

    क्या है पीडीपी का एजेंडा

    पीडीपी प्रमुख ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन एजेंडे पर नहीं हो रहा है, यह सीट शेयरिंग पर हो रहा है। हम ऐसा कोई गठबंधन नहीं करेंगे, जिसमें केवल सीट शेयरिंग की बात हो। गठबंधन एजेंडे पर होना चाहिए और हमारा एजेंडा जम्मू-कश्मीर की समस्या को सुलझाना है।

    खबरें और भी

    'हमारे लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण'

    जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है, चाहे वह निगम चुनाव हो, पंचायत चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हो। क्योंकि यह हमारे लिए जम्मू कश्मीर की समस्याओं को हल करने का एक रास्ता है। चाहे वह विकास के बारे में हो या रोजगार के बारे में हो, यह एक रास्ता है, इसलिए हम इसे अनावश्यक नहीं मानते हैं।

    महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मेरे लिए आगामी विधानसभा चुनाव राज्य के दर्जे या सीट बंटवारे के लिए नहीं है। हमारा एक बड़ा लक्ष्य है। हम सम्मान और संकल्प के लिए लड़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election 2024: मुफ्त बिजली...12 सिलेंडर और वाटर टैक्स खत्म, PDP ने घोषणा पत्र जारी कर किए कई वादे