Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां वैष्णो देवी का दर्शन करने गया था श्रद्धालु, फिर क्यों लगा दी गहरी खाई में छलांग? अस्पताल में भर्ती

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 03:25 PM (GMT+05:30)

    मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi Yatra) के दर्शन के बाद एक श्रद्धालु ने कृत्रिम गुफा के पास खाई में छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स ...और पढ़ें

    मां वैष्णो देवी की गुफा के पास खाई में श्रद्धालु ने छलांग लगा दी।
    मां वैष्णो देवी की गुफा के पास खाई में श्रद्धालु ने छलांग लगा दी।

    HighLights

    1. कृत्रिम गुफा के पास खाई में लगाई छलांग
    2. श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
    3. मानसिक रूप से परेशान था श्रद्धालु

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi Yatra) के दर्शन करने के बाद एक श्रद्धालु ने कृत्रिम गुफा के पास ही खाई में छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने राहत व बचाव कार्य चलाकर श्रद्धालु को खाई से निकाल कर भवन परिसर में स्थित डिस्पेंसरी में पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटड़ा नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

    हरियाणा का रहने वाला है श्रद्धालु

    श्रद्धालु रवि कुमार पुत्र मेहर चंद निवासी बी -82-यू, बाथू मंडी फतेहाबाद, हरियाणा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु रवि कुमार अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए मंगलवार दोपहर भवन परिसर पहुंचा और मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Yatra) की कृत्रिम गुफाओं की ओर रवाना हो गया।

    यह भी पढ़ें- मां वैष्णो देवी में घोड़ा-पिट्ठू और पालकी वाले क्यों हैं निराश? व्यापारियों में भी छाई मायूसी; आखिर क्या है वजह

    मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद रवि कुमार जैसे ही गुफा से बाहर निकाल तो उसने पास में ही गहरी खाई में छलांग लगा दी। डॉक्टरों के अनुसार घायल श्रद्धालु खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

    मानसिक रूप से परेशान था श्रद्धालु

    बताया जा रहा है कि श्रद्धालु रवि कुमार मानसिक रूप से परेशान था। शायद इसलिए उसने खाई में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। श्रद्धालु रवि कुमार अपनी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) के दर्शन के लिए भवन पर पहुंचा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Maa Vaishno Devi: चलो बुलावा आया है... वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों का लगा तांता, चप्पे-चप्पे पर CRPF की नजर