विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Udhampur Accident: दो किलोमीटर नीचे खाई में गिरी बोलेरो, दंपत्ति सहित बच्चे की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

By amit mahi Edited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 06 Jan 2024 03:01 PM (GMT+05:30)

रियासी से करीब 100 किलोमीटर दूर गोटा मोड़ के पास एक बोलेरो नाले में गिर गई। इस हादसे में दंपत्ति ...और पढ़ें

दो किलोमीटर नीचे खाई में गिरी बोलेरो, दंपत्ति सहित बच्चे की मौत।
दो किलोमीटर नीचे खाई में गिरी बोलेरो, दंपत्ति सहित बच्चे की मौत।

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर/रियासी। जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर गोटा मोड़ इलाके में शनिवार को दुखद और दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहर करीब 12.30 बजे के एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दो किलोमीटर नीचे नाले में जा गिरी। इस हादसे में दंपत्ति और उनके छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में एकमात्र जीवित व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल को उपचार के लिए राजौरी जिला के बुद्धल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान जाहिद अहमद पुत्र अब्दुल करीम और पत्नी सारिया अख्तर दोनों निवासी बलमतकोट रियासी के बताए जा रहे हैं। दोनों के साथ सफर कर रहे उनके छोटे बच्चे की भी मौत हो गई है। जबकि हादसे में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति की पहचान इरफान पुत्र रशीद निवासी देवल बताई गई है।

नाले में गिरा बोलेरो वाहन

जानकारी के अनुसार, जाहिद अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बोलेरो कैंपर वाहन नंबर जेके01बी8022 में सवार होकर तुली इलाके में अपने ससुराल जा रहा था। गोटा मोड़ में वाहन अनिंयंत्रित होकर सड़क से करीब दो किलोमीटर नीचे अंस नाले के पास जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। लेकिन वाहन तक पहुंचने का रास्ता करीब तीन किलोमीटर लंबा था। लोग किसी तरह वहां पहुंचे और हादसे में जीवित बचे एक मात्र घायल को निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से होगा आतंक का सफाया, NIA ने TRF के आतंकी का मकान किया अटैच; कई हथियार बरामद

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घायल को राजौरी जिला बुद्धल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक दंपति व उनके बच्चे के शव को भी सड़क पहुंचाया। जहां से उनको नजदीकी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच और कार्रवाई शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें: Ladakh: ठंड इतनी की लद्दाख में जम गई नदी, पर्यटक उठाएंगे चादर ट्रैकिंग का लुत्फ; इस दिन से शुरू होगी Tracking

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।