Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mata Vaishno Devi: भक्तों के जयकारे से गूंजा मां वैष्णो देवी का दरबार, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 08:08 AM (IST)

    Chaitra Navratri 2025 चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन किए। माता का दरबार श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

    रंग-बिरंगी रोशनी में जगमग माता वैष्णो देवी का मंदिर
    रंग-बिरंगी रोशनी में जगमग माता वैष्णो देवी का मंदिर

    HighLights

    1. भारी भीड़ के कारण रात 10 बजे के पहले बंद हुए पंजीकरण केंद्र
    2. भक्तों के जयकारों से कटड़ा से लेकर गूंज रहा है माता का भवन

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही रविवार रात पौने आठ बजे तक 48073 भक्तों ने माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन किए। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु रात से ही लंबी कतारों में खड़े रहे। श्रद्धालुओं के जयकारों से माता का भवन गूंज रहा है। भारी भीड़ के कारण रात 10 बजे से पहले ही पंजीकरण केंद्र बंद कर दिए गए।

    पहले दिन इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    इससे पहले शाम सात बजे तक 42,500 श्रद्धालु आधार शिविर कटड़ा में पंजीकरण करवाकर माता के भवन की ओर रवाना हो चुके थे, शेष बारी के इंतजार में थे। शनिवार को 49,489 श्रद्धालुओं ने मातारानी के दरबार में माथा टेका था। माता के भवन को सुंदर फूलों से भव्य सजाया गया है।

    जयकारों से गूंज रहा है त्रिकुटा पर्वत

    इससे भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो रहा है। जगह-जगह विशाल स्वागत द्वार बने हैं। मां वैष्णो का त्रिकुटा पर्वत जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा है। हर ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। कटड़ा में पंजीकरण केंद्र, यात्रा के प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योड़ी पर श्रद्धालु एक-एक किमीर लंबी कतारों में जयकारे लगाते आगे की ओर बढ़ रहे हैं।

    श्राइन बोर्ड ने किए हैं भक्तों के लिए बंदोबस्त

    चैत्र नवरात्र में देशभर से माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Shrine Board) ने भी पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं। रात में पंजीकरण केंद्र बंद होने के बाद भी कटड़ा में करीब 10 से 15 हजार श्रद्धालु यात्रा में इंतजार में रुके हुए हैं। इन भक्तों को सोमवार सुबह चार बजे यात्रा कार्ड मिलेगा।

    खबरें और भी

    भक्तों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू

    श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पवित्र चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की हैं। इन सुविधाओं से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम बनेगी। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने मां वैष्णो देवी भवन पर नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ के शुभारंभ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बीच यह जानकारी दी।

    अंशुल गर्ग ने कहा कि यह यज्ञ विश्व शांति, समृद्धि और मानव कल्याण के लिए आयोजित किया जा रहा है। श्राइन बोर्ड ने यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई नई पहल की हैं, जिनमें स्मार्ट लॉकर, निःशुल्क सार्वजनिक कॉल बूथ और दिव्यांग भक्तों के लिए गर्भजून आरती (अर्धकुंवारी) और अटका आरती (भवन) में भाग लेने के लिए विशेष व्यवस्थाएं शामिल हैं।

    इसके अतिरिक्त, दिव्यांग यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग में विशेष कोटा और निःशुल्क बैटरी कार सेवा की सुविधा भी प्रदान की गई है। सभी मौसमों में यात्रियों की सुविधा के लिए बाणगंगा और अर्धकुंवारी में विश्राम और प्रतीक्षालय बनाए गए हैं।

    ये भी पढ़ें- Vaishno Devi: चैत्र नवरात्र पर सजा मां वैष्णो देवी का भवन, सजावट से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु; देश-विदेश से आए भक्त

    ये भी पढ़ें- नवरात्र में वैष्णो देवी धाम पर श्रद्धालुओं को फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं, देखें लिस्ट