Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Udhampur News: स्कूल के पास बने प्लांट में क्लोरीन गैस हुई लीक, आसपास का इलाका कराया खाली

    By Agency Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 22 Jul 2024 06:12 PM (IST)

    उधमपुर जिले के संगूर में एमईएस फिल्टरेशन प्लांट में क्लोरीन गैस के लीक होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गैस का रिसाव स्कूल के पास हुआ जिससे बच् ...और पढ़ें

    स्कूल के पास बने प्लांट में क्लोरीन गैस हुई लीक (प्रतीकात्मक इमेज)।
    स्कूल के पास बने प्लांट में क्लोरीन गैस हुई लीक (प्रतीकात्मक इमेज)।

    HighLights

    1. जिले के संगूर में क्लोरीन गैस लीक होने का मामला
    2. सेफ जगह पहुंचाए गए स्कूली बच्चे
    3. गैस लीक होने से इलाके में मचा हड़कंप

    डिजिटल डेस्क, उधमपुर। उधमपुर जिले के संगूर में MES फिल्टरेशन संयंत्र में क्लोरीन गैस लीक हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस का रिसाव स्कूल और करण नगर इलाके के पास हुआ। रिसाव के परिणामस्वरूप किसी के घायल होने या बीमार होने की सूचना नहीं मिली है।

    स्कूली बच्चों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट

    स्कूल के पास गैस लीक होने के चलते बच्चों जल्दी से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

    ये भी पढ़ें: UP Name Plate Controversy: 'सिर्फ नफरत फैलाने की कोशिश', उत्तर प्रदेश में नेम प्लेट विवाद पर Farooq Abdullah ने BJP को घेरा

    वहीं, इस मामले में उधमपुर-रियासी कमांड के अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग के सहायक निदेशक सर्वेश लंगर ने कहा कि क्लोरीन गैस लीक हुई है... हम रिसाव को रोकने की कोशिश कर रहे हैं... आस-पास के इलाकों से लोगों को निकाला जा चुका है... आगे की जांच जारी है। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये गैस का रिसाव किन खामियों के चलते हुआ।

    ये भी पढ़ें: आतंकी हमलों को रोकने में जम्मू-कश्मीर शासन नाकाम, एलजी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन