जम्मू कश्मीर: उधमपुर बस हादसे में 21 की मौत, 61 घायल; PM मोदी ने किया 2 लाख रुपये मुआवजे का एलान
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर स्थित कघोट गांव में एक भीषण बस हादसा हुआ है। रामनगर से उधमपुर जा रही एक सार्वजनिक बस पलटने से 18 लोगों की मौत और ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, उधमपुर/रामनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर-ऊधमपुर मार्ग पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। कघोट इलाके में एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर यात्री बस करीब 70 से 80 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 से अधिक लोगों की मौत की अपुष्ट आशंका जताई जा रही है। भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग प्रारंभिक तौर पर बड़ा कारण बनकर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस जेके14डी2121 सुबह रामनगर से ऊधमपुर आ रही थी। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिनमें सरकारी कर्मचारी, स्कूल व कालेज के शिक्षक और विद्यार्थी शामिल बताए जा रहे हैं। सुबह करीब 9:40 बजे बस चालक ने कघोट इलाके में मोड़ काटते समय बस से अपना नियंत्रण खो दिया।

जिससे बस सड़क से 80 मीटर नीचे पलट कर उलटी होकर गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।
मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस और एसडीआरएफ
सूचना मिलते ही पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई में गिरी बस पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कई यात्री नीचे गिर गए और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत की आशंका जताई जा रही है। बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जीएमसी ऊधमपुर पहुंचाया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका। वहीं घायलों के अनुसार बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और कई लोग खड़े भी थे, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई।
खबरें और भी

जीएमसी में उपचाराधीन घायल यात्री देस राज ने बताया कि चालक बस को काफी तेज गति से चला रहा था और अचानक मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद बस खाई में जा गिरी।
केद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने उपायुक्त ऊधमपुर से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है और गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जा रही है।
इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक पंकज सूदन ने बताया कि हादसा गंभीर है और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर अभियान चला रही हैं। मृतकों और घायलों की सटीक संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है।

वहीं पीसीआर ऊधमपुर के मुताबिक मृतकों का स्पष्ट आंकड़ा नहीं है, मगर यह संख्या 10 से अधिक है। वहीं प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ने उधमपुर के रामनगर में हुए दुखद सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा 'उधमपुर में हुआ दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान उन्हें हिम्मत दे। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने का निर्देश दिया है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा 'जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।'
हादसे में घायलों की सूचि
| क्र.सं. | नाम | आयु | पिता/पति/पत्नी का नाम | पता (गाँव/वार्ड/तहसील) | टिप्पणी |
| 1 | विशाल | 21 | मुल्ख राज | केया, रामनगर | - |
| 2 | काका राम | 18 | सुदेश कुमार | कटवाल, रामनगर | - |
| 3 | सुशील शर्मा | 19 | रवि कुमार | जल्लो, रामनगर | - |
| 4 | राकेश कुमार | 28 | बिशन दास | किडमू (निंबला), रामनगर | - |
| 5 | आरती देवी | 20 | नसीब राम | प्रेई, रामनगर | - |
| 6 | राज कुमार | 42 | कपूर चंद | कटवाल, रामनगर | - |
| 7 | अनीता शर्मा | 43 | कुलदीप राज | किरमू (निंबला), रामनगर | - |
| 8 | रतन चंद | 54 | किशन चंद | बिरनो, रामनगर | - |
| 9 | सुदेश कुमार | 26 | रतन चंद | बिरनो, रामनगर | - |
| 10 | सावित्री देवी | 45 | रतन चंद | बिरनो, रामनगर | - |
| 11 | हंस राज | 53 | किन्नू | सुर्नी, रामनगर | - |
| 12 | सुनीता देवी | 35 | गणेश दत्त | किरमू (निंबला), रामनगर | - |
| 13 | सुभाष कुमार | 50 | शंकर दास | चेनानी टंडर, चेनानी | - |
| 14 | वंशिका रानी | 19 | सुखदेव चंद | वार्ड नं. 12, रामनगर | - |
| 15 | शीला देवी | 35 | देस राज | मसल कानाह, रामनगर | - |
| 16 | मीनाशा देवी | 16 | देस राज | मसल कानाह, रामनगर | - |
| 17 | बबली देवी | 65 | हंस राज | चौकी-जंडरोर, रामनगर | - |
| 18 | अनीता देवी | 40 | देस राज | बिरनो, रामनगर | - |
| 19 | लीमा | 70 | अबी | कटवाल, रामनगर | - |
| 20 | हमीद | 50 | अबी | कटवाल, रामनगर | - |
| 21 | नीतू रानी | 32 | संजय शर्मा | देहरी, रामनगर | - |
| 22 | साहिल थापा | 18 | डोगरा दास | कटवाल, रामनगर | - |
| 23 | अपेक्षा गुप्ता | 30 | विकास गुप्ता | जंडरोर, रामनगर | - |
| 24 | मैराव महाजन | 07 | विकास गुप्ता | जंडरोर, रामनगर | - |
| 25 | मखनी देवी | 40 | सागर चंद | कटवाल, रामनगर | - |
| 26 | कौशल्या देवी | 51 | शिव लाल | रेस्साईं, रामनगर | - |
| 27 | सचिन कुमार | 31 | रवि कुमार | किरमू, रामनगर | - |
| 28 | नीलम देवी | 24 | ओंकार चंद | छतारी, बसंतगढ़ | - |
| 29 | संदला देवी | 50 | जोगिंदर कुमार | बिरनो, रामनगर | - |
| 30 | विपन कुमार | 35 | गिरधारी लाल | वार्ड नं. 8, रामनगर | - |
| 31 | अर्जुन कुमार वर्मा | 21 | उत्तम चंद | वार्ड नं. 10, रामनगर | - |
| 32 | अर्चना | - | - | - | जीएमसी ऊधमपुर रेफर |