विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: रियासी के धनौड़ में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, महिला की मौत; 3 घायल

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:56 PM (IST)

रियासी जिले के धनौड़ में बुधवार रात एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

धनौड़ के लास्टगला में सड़क से नीचे खाई में गिरकर पेड़ों के बीच अटका टेंपो ट्रैवलर।

धनौड़ के लास्टगला में सड़क से नीचे खाई में गिरकर पेड़ों के बीच अटका टेंपो ट्रैवलर।

HighLights

  1. रियासी के धनौड़ में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा

  2. हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हुई

  3. तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

संवाद सहयोगी, रियासी। रियासी जिले की अरनास तहसील के धनौड़ इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे लास्टगला के पास एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर काफी नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे के दौरान टेंपो ट्रैवलर नीचे जाकर दो पेड़ों से टकराने के बाद उनके बीच अटक गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि वाहन पेड़ों से टकराकर नहीं रुकता तो वह और नीचे गहरी खाई में जा गिरता, जिससे हादसे के परिणाम और भी गंभीर हो सकते थे।

रात के समय दुर्घटना का पता चलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण लोगों ने टॉर्च और मोबाइल फोन की रोशनी में खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मृत महिला की पहचान गुलशाद बेगम (35) पत्नी मोहम्मद रियाज मेहंदिया, निवासी धनौड़, तहसील अरनास, जिला रियासी के रूप में हुई है। घायलों में मोहम्मद अल्ताफ (28) पुत्र अब्दुल हक, निवासी जुड्डा बी, सुभाष (30) पुत्र धनी राम और रोजिया बानो (15) पुत्री मोहम्मद रियाज, दोनों निवासी धनौड़ शामिल हैं। पुलिस ने संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।