Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Weather News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 34 पार; इस तारीख के बाद राहत के आसार

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:43 AM (IST)

    जम्मू कश्मीर में मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं ऊधमपुर जिलें में दो दिन पहले बारिश हुई लेकिन उसके बाद से गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। ...और पढ़ें

    उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। (फाइल फोटो)
    उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 23 जुलाई तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
    2. बिजली की खपत बढ़ने के कारण पावर कट की समस्या भी हो रही है।
    3. मौसम विभाग ने 23 जुलाई के बाद फिर से वर्षा के आसार जताए हैं

    जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। दो दिन पूर्व हुई वर्षा के बाद लगातार दूसरे दिन धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शहर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    हवा में नमी की मात्रा 75 प्रतिशत रही, जिससे लोगों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पंखे भी पसीना सुखाने में विफल हो रहे हैं, जिससे घर के अंदर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

    इस दिन तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

    मौसम विभाग के अनुसार रात में हल्की बौछार हो सकती हैं, लेकिन 23 जुलाई तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इस दौरान तापमान और नमी के स्तर में अधिक परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    जिससे उमस बनी रहेगी और लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। गर्मी और उमस की इस स्थिति ने स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

    बिजली कटौती से लोग परेशान

    वहीं, उमस भरी गर्मी ने सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित किया है। लोग आवश्यक कामों के लिए भी बाहर जाने से कतरा रहे हैं। बाजारों में भीड़ कम हो गई है और लोग घरों में रहना ही पसंद कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    पंखे और कूलर राहत देने में विफल सिद्ध हो रहे हैं। एयर कंडीशनर ही इस गर्मी से राहत दे रहा है। वहीं मौसम से बिजली की खपत बढ़ने के कारण पावर कट की समस्या भी सामने आ रही है।

    यह भी पढ़ें- JK News: अनंतनाग में डायरिया से 60 से अधिक लोग बीमार, दस्त-उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती, इलाके में फैली दहशत

    23 जुलाई से बारिश के आसार

    मौसम विभाग ने 23 जुलाई के बाद फिर से वर्षा के आसार जताए हैं, जिससे कुछ दिनों के लिए राहत मिलने की संभावना है। वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आने से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- बत्ती गुल मीटर चालू: भारी भरकम बिल से लोग परेशान, किसान नेता बोले- स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों के साथ की ठगी