Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊधमपुर में मलबे में दबने से घायल हुई महिला, फरिश्ता बन मौत के मुंह से निकाल लाई वायुसेना

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 07:00 PM (IST)

    ऊधमपुर के खोरगली दमनोत में भारी बारिश से मकान गिरने से घायल पुष्पा देवी को वायुसेना ने एयरलिफ्ट कर बचाया। सड़क और नेटवर्क बाधित होने से उन्हें अस्पताल ...और पढ़ें

    मलबे की चपेट में आकर घायल महिला की जिंदगी बचाने उतरी वायुसेना (प्रतीकात्मक फोटो)
    मलबे की चपेट में आकर घायल महिला की जिंदगी बचाने उतरी वायुसेना (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. खोरगली दमनोत में घायल महिला
    2. वायुसेना ने किया एयरलिफ्ट
    3. प्रशासन ने मांगी थी मदद

    जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। प्राकृतिक आपदा के बीच जिंदगी और मौत से जूझ रही खोरगली दमनोत निवासी पुष्पा देवी के लिए शुक्रवार का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आया।

    जब ऊधमपुर प्रशासन के हस्तक्षेप से वायुसेना का हेलीकाप्टर आसमान से उतरा और घायल महिला को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया।

    बीते मंगलवार को हुई भारी वर्षा के कारण प मकान क्षतिग्रस्त होने से रसोई के गिरे मलबे की चपेट में आने से पुष्पा देवी पत्नी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

    शुरुआती उपचार के लिए उन्हें पीएचसी दमनोत में भर्ती किया गया. जहां उपचार किया गया, मगर सड़क संपर्क और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप होने के चलते उन्हें ऊधमपुर या जम्मू अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो पा रहा था।

    स्थिति नाजुक होने पर प्रशासन ने गत दिवस वायुसेना से मदद मांगी। इसके बाद वीरवार को भी महिला को एयरलिफ्ट करने का प्रयास किया गया था, मगर तकनीकी कारणों से हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका।

    इसके चलते शुक्रवार को दोबारा प्रयास किया गया और दोपहर को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दमनोत के मैदान में हेलीकाप्टर लैंड कराया गया और पुष्पा देवी को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।